फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांगड़ा की खूबसूरती के हो जाएंगे दीवाने, इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने

Tue, 20 Apr 2021 12:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Apr 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
You can roam these places of Kangra in Himachal Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हम जब भी कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं, तो हमारे दिमाग में कई तरह की चीजें चलती हैं। उस जगह को लेकर, वहां जाने को लेकर, वहां घूमने की जगहों को लेकर, रहने-खाने को लेकर, बजट को लेकर आदि बहुत कुछ हमारे दिमाग में चलता है। लेकिन अगर आप हिमाचल प्रदेश में स्थित कांगड़ा जा रहे हैं, तो आपको इनमें से किसी भी चीज को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। यहां आपको कई ऐसी जगह मिल जाएंगी, जहां जाकर आप फुल मस्ती कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

You can roam these places of Kangra in Himachal Pradesh
कांगड़ा किला, हिमाचल प्रदेश - फोटो : Social media

कांगडा का किला

  • अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने गए होंगे, तो आप यहां की खूबसूरती से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। यहां कुदरत के कई अनोखे नजारे हैं। यहीं, आप कांगड़ा फोर्ट भी जा सकते हैं। ये किला मांझी और बाणगंगा नदी के संगम के पास ही पहाड़ी पर बना हुआ है, जहां से पूरी कांगड़ा की घाटी दिखती है। साल 1905 में आए भूकंप के दौरान इस किले का काफी हिसास ढह गया था, लेकिन हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
You can roam these places of Kangra in Himachal Pradesh
ज्वाला जी मंदिर में जलता दीपक - फोटो : Social media

ज्वाला जी मंदिर

  • यहां आप ज्वाला जी मंदिर भी जा सकते हैं, जिसकी कांगड़ा से दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि जब भगवान शिव अपने हाथों में सती का जला हुआ शरीर लेकर जा रहे थे, तब इस शरीर में से जो 51 हिस्से गिरे थे उनमें से एक हिस्सा यहां भी गिरा था। इसलिए यहां ज्वाला जी का मंदिर बन गया। यहां माता रानी की ज्योत हमेशा जलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can roam these places of Kangra in Himachal Pradesh
Masrur Temples - फोटो : istock

मसरूर रॉक कट टेंपल

  • आप यहां मसरूर रॉक कट टेंपल के भी दर्शन कर सकते हैं। ये मंदिर शिव, विष्णु और भगवान राम को समर्पित हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये एक ही चट्टान को तराश कर बना गए हैं। यहां आप टैक्सी करके पहुंच सकते हैं। साथ ही यहां के लिए बसें भी चलती है, जिसके कारण आप यहां बेहद आसानी से पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
You can roam these places of Kangra in Himachal Pradesh
Pottery - फोटो : istock

आंद्रेता पॉटरी विलेज

  • अगर आपकी रूची कला सभ्यता को बेहद करीब से देखने में है, तो आप आंद्रेता पॉटरी विलेज जा सकते हैं। 1920 में आयरलैंड के जाने-माने कलाकर और पर्यावरणविद नोरा रिचर्ड्स ने अपनी कला की खातिर इस जगह को बसाया था। यहां आप मिट्टी के बर्तन बनाने की कला को बेहद करीब से देख और जान सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed