{"_id":"604736458ebc3ed63c4bca72","slug":"covid-19-era-travel-pass-begins-trial-in-singapore-airlines","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: सिंगापुर एयरलाइंस कर रहा है इस खास तरह के पास की शुरुआत, जानें कैसे इसका इस्तेमाल कर आप भी भर सकते हैं उड़ान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
कोविड-19: सिंगापुर एयरलाइंस कर रहा है इस खास तरह के पास की शुरुआत, जानें कैसे इसका इस्तेमाल कर आप भी भर सकते हैं उड़ान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
covid 19
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को पिछले साल से ही काफी परेशान करके रखा है। दुनिया के ज्यादातर देशों में लंबे समय तक लॉकडाउन तक लगाना पड़ा। हालांकि, अब लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, अपने काम पर जा रहे हैं। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि कोरोना वायरस खत्म हो गया है। कोरोना वायरस अब भी हमारे बीच है, और इसका अटैक लगातार जारी है। ऐसे में कई देश इससे बचने के अलग-अलग उपाय खोज रहे हैं, ताकि कहीं यात्रा करते समय इससे बचा जा सके। ऐसा ही कुछ सिंगापुर ने भी किया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
दरअसल, सिंगापुर एयरलाइंस अगले सप्ताह से एक कोरोना वायरस डिजिटल यात्रा पास की शुरुआत करेगी। इस योजना को लेकर कहा गया कि सिंगापुर एयरलाइंस इस योजना को शुरू करने वाली पहली एयरलाइन है, और इसके जरिए इस महामारी से उबरने की कोशिश की जा रही है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन यानी आईएटीए द्वारा विकसित किया गया ये ऐप यात्रियों की सेहत के बारे में जानकारी एकत्रित करेगा, जिसमें कोरोना का टेस्ट और टीके भी शामिल हैं। ऐसा इसलिए ताकि यात्रा बिना किसी जोखिम के फिर से शुरू किया जा सके।
3 of 5
singapore airlines
- फोटो : istock
इस ट्रैवल पास को लेकर उद्योग निकाय यानी ट्रैवल बॉडी के निक केरेन ने कहा कि, 'आईएटीए ट्रैवल पास की वजह से सिंगापुर एयरलाइंस के साथ जो हमारी साझेदारी हुई है। उससे दुनिया को फिर से उड़ान भरने में मदद मिलेगी।' इस ऐप के जरिए लोगों को पता चल जाएगा कि वो यात्रा कर सकते हैं या फिर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ये ऐप कैसे काम करेगा?
सबसे पहले यात्रियों को इस ऐप पर खुद को रजिस्टर करवाना होगा, जिसके बाद इस पर यात्रियों को आईएटीए के साथ पंजीकृत परीक्षण केंद्रों को दिखाया जाएगा। जहां लोग अपने हिसाब से जांच केंद्र और टेस्ट के प्रकार को चुन सकेंगे। आईएटीए का ये ऐप आपको जांच केंद्र के बारे में बताएगा और फिर यही ऐप आपके सर्टिफिकेट को ट्रैवलर्स के साथ साझा भी करेगा।
विज्ञापन
5 of 5
Coronaindia, Coronavirus Test
- फोटो : Social Media
एक बार जब यात्री टेस्ट का सर्टिफिकेट आ जाता है, तो फिर यात्री एयरलाइंस और इमीग्रेशन के अधिकारियों के साथ अपना सर्टिफिकेट (और बाद में टीकाकरण का) साझा कर सकते हैं। गौरतलब, है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से एयरलाइंस इंडस्ट्री को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में फिर से उड़ानें चालू करके जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिशें की जा रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।