फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबीमून को बनाना चाहते हैं यादगार, तो इन जगहों पर जा सकते हैं आप

Tue, 16 Feb 2021 02:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 16 Feb 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
You can go to these places for babymoon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आज के दौर में हर कोई अपने हर छोटे-बड़े पल को काफी अच्छे से मनाता है। फिर चाहे वो किसी का जन्मदिन हो या फिर शादी की सालगिरह। लेकिन इसके अलावा एक और चीज है जो काफी सुर्खियों में रहती है और वो है बेबीमून। इसमें हनीमून की तरह की पति और गर्भवती पत्नी कहीं बाहर जाते हैं। इसके जरिए वो अपने जीवन में आने वाले नए और नन्हे मेहमान की शुरुआत करते हैं। ऐसे में अगर आप भी बेबीमून के लिए कहीं जाने की सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप बेबीमून प्लान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Trending Videos
You can go to these places for babymoon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लैंसडाउन

  • उत्तराखंड अपनी खूबसूरती और ऊंची-ऊंची वादियों के लिए जाना जाता है। यहां आपको पहाड़, झीले, नदियां, झरने और खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी बेबीमून का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए उत्तराखंड में स्थित लैंसडाउन काफी अच्छी जगह हो सकती है। ये हिल स्टेशन शांत, खूबसूरत और सुरक्षित जगह भी है, क्योंकि यहां पर भारतीय जवानों की छावनी भी है। यहां आपको कुदरत के कई अनोखे नजारे दिख सकते हैं और टिप इन टॉप पॉइंट से आप ऊंचाई का एहसास भी कर सकते हैं।
You can go to these places for babymoon
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र - फोटो : Facebook/Your Amazing Places

महाबलेश्वर

  • जब भी हम बच्चे के बारे में सोचते हैं, तो उसकी परवरिश से लेकर हर एक चीज का हम बारीकी से ध्यान रखते हैं। ठीक ऐसे ही आपको बेबीमून के दौरान भी खास ध्यान देना चाहिए। इसलिए आप महाबलेश्वर भी जा सकते हैं। ये शहर प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। हर साल यहां काफी तादाद में सैलानी यहां की खूबसूरती और वाटरफॉल्स का आनंद लेने पहुंचते हैं। ये जगह बेबीमून के लिए काफी सही हो सकती है, इसलिए आप यहां जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can go to these places for babymoon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

उदयपुर

  • जब भी लोगों को डेस्टिनेशन वेडिंग करनी होती है, तो ज्यादातर लोग उदयपुर का रुख करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये जगह बेबीमून के लिए भी एकदम सही है। यहां पुराने राजा-महाराजाओं के महल हैं, और साथ ही यहां आप झीलों का आनंद भी ले सकते हैं। हर कोई चाहता है कि वो जिस जगह पर बेबीमून के लिए जाए, वो बेहद शांत हो ताकि वहां वो अपने पार्टनर के सथ सुकून के पल बिता सके। ऐसे में आपके लिए बेबीमून मनाने के लिए उदयपुर से बेहद अच्छी जगह शायद ही कोई और हो।
विज्ञापन
You can go to these places for babymoon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पुडुचेरी

  • पुडुचेरी भी आप जा सकते हैं, यहां आपको चिंता से मुक्ति और तनाव दूर करने में मदद मिल सकती है। यहां आपको कई तरह के अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजन मिल जाएंगे, जो आपको एक नया स्वाद दे सकते हैं। यही नहीं, यहां से सूर्यास्त को देखकर आपका मन बेहद खुश हो सकता है। यहां आसपास और भी कई ऐसी जगह हैं, जहां जाकर आप घूम सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग बेबीमून के लिए पहुंचते हैं। इसलिए आप भी यहां जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed