घूमने-फिरने का शौक लगभग हर किसी को होता है। जिनके पास पैसे होते हैं, वो दुनिया के किसी भी कोने में घूमकर आ सकते हैं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो घूमना तो चाहते हैं, लेकिन उनके पास बजट की कमी होती है। ऐसे में हम आपको भारत में ही मौजूद कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम बजट में भी घूम सकते हैं। इन जगहों की प्राकृतिक सुंदरता लोगों का मन मोह लेती है। यहां हर साल हजारों-लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी कम खर्च में एक बेहतरीन जगह घूमने का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं।
{"_id":"602a4cb85cf7176ba68029f2","slug":"beautiful-tourist-destinations-in-india-to-visit-in-low-budget","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tourist Place in India: कम बजट में भी घूम सकते हैं भारत की ये खूबसूरत जगहें, मन मोह लेगी प्राकृतिक सुंदरता","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Tourist Place in India: कम बजट में भी घूम सकते हैं भारत की ये खूबसूरत जगहें, मन मोह लेगी प्राकृतिक सुंदरता
Tue, 16 Feb 2021 11:53 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
भारत मे घूमने की जगह
- फोटो : Facebook/Devbhoomi Uttarakhand Connect with Nature
Trending Videos
औली का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Rishikesh
औली
- उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमालय की पहाड़ियों पर स्थित औली एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। गढ़वाली में औली को औली बुग्याल यानी 'घास के मैदान' के नाम से जाना जाता है। इसकी सुंदरता निहारने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। सर्दी के मौसम में जब खूब बर्फबारी होती है, तो चारों तरफ बर्फ की चादर सी बिछ जाती है, जो यहां की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देती है। यही वजह है कि औली को उत्तर भारत का 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है। दिल्ली से औली पहुंचने में करीब 14 घंटे का समय लगता है। यहां कम बजट में होटल भी मिल जाते हैं। यहां आप 10 हजार रुपये तक के बजट में आराम से घूम सकते हैं।
ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
ऋषिकेश
- उत्तराखंड में समुद्र तल से करीब 1360 फीट की ऊंचाई पर स्थित ऋषिकेश भारत के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में एक है। हिमालय की निचली पहाड़ियों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरे ऋषिकेश को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का प्रवेशद्वार माना जाता है। यहां गंगा आरती तो देखने लायक होती है। हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती देखने और मन की शांति के लिए आते हैं। कई कंपनियां चार से पांच हजार रुपये में ऋषिकेश की यात्रा करवाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तवांग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Discover India
तवांग
- यह अरुणाचल प्रदेश का एक प्राचीन पर्यटन स्थल है, जहां प्रकृति के अद्भुत रंग देखने को मिलते हैं। यहां की बर्फीली चोटियां और पर्वतों को लांघते हुए कई टेढ़े मेढ़े पहाड़ी रास्ते रोमांचकारी यात्रा का अनुभव कराते हैं। तवांग समुद्र तल से करीब 2,669 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां हर समय पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यहां घूमने के लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। हर चीज यहां सस्ते में उपलब्ध है।
विज्ञापन
मसूरी का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/House of Travel inc.
मसूरी
- उत्तराखंड में स्थित इस खूबसूरत हिल स्टेशन का नाम तो आपने सुना ही होगा। इसे 'पर्वतों की रानी' भी कहा जाता है। देहरादून से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मसूरी भारत की उन खूबसूरत जगहों में से एक है, जहां लोग बार-बार आना चाहते हैं। दिसंबर और जनवरी के महीने में यहां जमकर बर्फबारी होती है। अगर आपकी जेब में 10 हजार रुपये हैं, तो आप आराम से यहां घूम सकते हैं।