फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: लॉकडाउन के बाद इन चार पर्यटन स्थलों पर लगी भीड़, बड़ी संख्या में पहुंचे यात्री

Fri, 31 Dec 2021 12:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 31 Dec 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021 These 4 travel destinations Became Popular after lockdown
Year Ender 2021 Tourist Places - फोटो : istock

कोरोना महामारी के कारण लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए। लॉकडाउन लगा तो लोग घर में बोर होने लगें। वर्क फ्राॅम होम होने से घर पर ही काम करते, न तो ऑफिस जाना था, न ही किसी दोस्त रिश्तेदार के घर जा पाते। ऐसे में कई लोग तनाव में आ गए। घर में लगभग एक साल तक रहने के बाद लोगों के मन में घूमने, दूर यात्रा पर जाने की इच्छा बढ़ी। लोग बस लाॅकडाउन खुलते ही घूमने जाना चाहते थे। अपनी थकान और तनाव को कम करने के लिए लॉकडाउन से ढील होते ही लोगों ने यात्रा का प्लान बना लिया। लंबे समय से वीरान पड़े पर्यटन स्थलों पर एक बार फिर यात्रियों की भीड़ लग गई। सबसे ज्यादा लोग पहाड़ी क्षेत्रों की ओर आकर्षित हुए। लंबी छुट्टी के लिए लोग कुछ खास पर्यटन स्थलों पर सबसे ज्यादा गए। चलिए जानते हैं वह चार पर्यटन स्थल, जहां लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा यात्री पहुंचे। 

Year Ender 2021 These 4 travel destinations Became Popular after lockdown
शिमला में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

शिमला 

हिमाचल प्रदेश का शिमला पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। हर साल हजारों सैलानी शिमला जाते हैं। वहीं कोरोना काल में शिमला में पर्यटकों के घूमने पर प्रतिबंध लग गया। हालांकि लाॅकडाउन खुलते ही लोग फिर एक बार शिमला पहुंचे। बर्फीली वादियों में लोगों ने लाॅकडाउन के तनाव को कम किया। 

Year Ender 2021 These 4 travel destinations Became Popular after lockdown
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल

यात्रा प्रतिबंध में छूट मिली तो कई महीनों से बंद नैनीताल के बाजार एक बार फिर गुलजार हुए। नैनीताल की शांत सड़कों पर भीड़-भाड़ और बाहर से आए यात्री नजर आने लगे। दोस्तों, कपल और परिवार के लोगों ने अपना सामान पैक किया और सबसे पहले नैनीताल के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021 These 4 travel destinations Became Popular after lockdown
ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

ऋषिकेश

कोरोना काल में महामारी के खतरे से डरे सहमे लोग जब बाहर निकले तो अधिकतर पर्यटकों ने धार्मिक स्थलों की तरफ रुख किया। लोगों ने प्रसिद्ध मंदिर, धार्मिक स्थलों पर यात्रा की। लोग उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां लोगों ने पहाड़ों के बीच शांत माहौल को एंजॉय किया। ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग और कैपिंग का मजा लिया। साथ ही गंगा में स्नान, मंदिरों के दर्शन किए।

विज्ञापन
Year Ender 2021 These 4 travel destinations Became Popular after lockdown
रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाता प्रेम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मथुरा

पहाड़ों के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक मथुरा, वृन्दावन पहुंचे। यहां लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों के दर्शन तो किए ही, साथ ही महीनों से घर में कैद होने के बाद अपने तनाव को भी कम किया। यमुना घाट पर वक्त बिताया। गोकुल धाम, गोवर्धन पर्वत, समेत कई मंदिरों के दर्शन किए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed