World Tourism Day 2020: जीवन में यात्रा करना बहुत ही अद्भुत और खूबसूरत अनुभव होता है। यात्रा करने से न केवल देश-दुनिया के विषय में बहुत कुछ जानने-सीखने को मिलता है, बल्कि इससे व्यक्ति एक सीमा के अंदर बंधे रहने से मुक्त होता और जीवन के नए अनुभवों को सीखता है। हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में पर्यटन को बढ़ावा देने, इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस दुनियाभर के लोगों में आपसी समझ बढ़ाने के साथ एक दूसरे की सभ्यता और संस्कृति समझने में मदद करता है। हमारा देश भारत भी अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के कारण समूचे विश्व में अपना विशेष स्थान रखता है। आइए इस अवसर पर जानते हैं कि यात्रा के संबंध में महान लोगों के कोट्स:
World Tourism Day 2020: यात्रा पर महान लोगों के विचार शेयर कर अपनों को दें पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन