घूमने के शौकीन लोग तो घुमक्कड़ प्रवृति के होते ही हैं। लेकिन शायद ही कोई ऐसा हो जिसे घूमना पसंद नहीं हो। घूमने के लिए लोग देश से लेकर विदेश तक की जगहों पर जाते हैं। पर्यटन ही एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का रास्ता है। पर्यटन से ही लोग अपने और दूसरे देशों की संस्कृति को करीब से जान पाते हैं। हर वर्ष 27 सिंतबर को विश्व पर्यटन दिवस के रुप में मनाया जाता है। हर वर्ष इसकी एक अलग थीम होती है। जानते हैं कि क्यों मनाया जाता है पर्यटन दिवस कब से हुई इसकी शुरुआत...
World Tourism Day 2020: क्यों मनाया जाता है पर्यटन दिवस, कब से हुई इसकी शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस?
पर्यटन से रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं। विश्व पर्यटन दिवस(world tourism day) लोगों में पर्यटन के प्रति जागरूकता लाने और अधिक से अधिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। पर्यटन से किसी भी देश को आर्थिक स्थिति को भी ऊपर ले जाने में मदद करता है। कुछ देशों की आर्थिक स्थिति पर्यटन पर ही निर्भर करती है। पर्यटन दिवस का उद्देश्य देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करना भी होता है।
हर साल पर्यटन दिवस की एक अलग थीम होती है। इस बार की पर्यटन की थीम पर्यटन और ग्रामीण विकास (tourism and rular devlopment) है। इससे ग्रामीण इलाकों को युवाओं और लोगों को रोजगार प्रदान करना है। पर्यटन से कई लोगों को रोजगार प्राप्त होता है। किसी भी देश की सांस्कृतिक विरासत को भी पर्यटन से बढ़ावा मिलता है।
विश्व पर्यटन दिवस उन लोगों के लिए बहुत खास होता है जो लोग पर्यटन से जुड़े हुए हैं। इस दिन देश, राज्य और दूसरे देश पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य करते हैं। विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत सन् 1970 में विश्व पर्यटन संस्था के द्वारा की गई थी। सन् 1980 में 27 सितंबर को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया।