फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Environment Day 2024: यात्री जरूर रखें पर्यावरण संरक्षण का ध्यान, सफर के दौरान भूल से भी न करें ये काम

Wed, 05 Jun 2024 09:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 05 Jun 2024 09:18 AM IST
सार

पर्यावरण दिवस के मौके पर अगर आप किसी हिल स्टेशन या अन्य स्थलों की सैर पर हैं, तो पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए यात्रियों को सफर के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यहां पर्यावरणीय पर्यटन स्थलों के संरक्षण के तरीके बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
World Environment Day 2024 Tips To Protect Eco-Tourism Destinations During Travel in Hindi
पर्यावरण दिवस - फोटो : istock

World Environment Day 2024 Tips : हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोकप्रिय है। पहाड़ियों, समुद्र तटों, झरनों व झीलों से परिपूर्ण इस देश में हर मौसम में पर्यटक पहुंचते हैं।



जून में बेहद गर्मी है, इस मौसम में लोग देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए जा रहे हैं। हालांकि अधिक पर्यटकों के पहुंचने से प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की सुंदरता अस्वच्छ हो रही है। यात्री कई स्थानों पर पहुंचते हैं और जाने-अनजाने में उस स्थान को दूषित करते हैं। बढ़ते प्रदूषण से इन प्राकृतिक स्थलों की सुंदरता तो बिगड़ती ही है, साथ ही कई अन्य प्राकृतिक समस्याएं भी होती हैं।

पर्यावरण दिवस के मौके पर अगर आप किसी हिल स्टेशन या अन्य स्थलों की सैर पर हैं, तो पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए यात्रियों को सफर के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यहां पर्यावरणीय पर्यटन स्थलों के संरक्षण के तरीके बताए जा रहे हैं।

World Environment Day 2024 Tips To Protect Eco-Tourism Destinations During Travel in Hindi
नदी-झीलों को दूषित होने से बचाएं - फोटो : बासित जरगर

नदी-झीलों को दूषित होने से बचाएं

किसी ऐसी जगह की यात्रा पर हैं, जहां नदियां, झील या झरने हैं तो उनको घूमने समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। अगर किसी झील में बोटिंग का लुत्फ ले रहे हैं, या झरने में स्नान करने गए हैं तो वहीं प्लास्टिक, पॉलीथिन या अन्य सामान न फेंके। इस तरह से झील-झरनों को स्वच्छ रखा जा सकता है, साथ ही जलीय जीवों को नुकसान होने से बचाया जा सकता है।

World Environment Day 2024 Tips To Protect Eco-Tourism Destinations During Travel in Hindi
कचरा छोड़कर न आएं - फोटो : एएनआई

कचरा छोड़कर न आएं

लोग जब किसी राष्ट्रीय उद्यान या हरी-भरी पहाड़ियों पर ट्रैकिंग व कैंपिंग के लिए जाते हैं तो वहां कचरा छोड़ आते हैं। खाने पीने का सामान प्लास्टिक या पॉलीथिन में लेकर जाते हैं और खुले में छोड़ देते हैं। इससे गंदगी फैलती है, साथ ही उद्यान के जानवरों को भी खतरा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day 2024 Tips To Protect Eco-Tourism Destinations During Travel in Hindi
गाड़ियों का प्रदूषण - फोटो : iStock

गाड़ियों का प्रदूषण

पीक सीजन में शिमला-मनाली जैसे हिल स्टेशनों पर लोग सड़क मार्ग के जरिए पहुंचते हैं। अधिक पर्यटकों के कारण यहां यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और घंटों ट्रैफिक में फंसी गाड़ियां प्रदूषण फैलाती हैं। डीजल-पेट्रोल के कारण वायु प्रदूषित होती है, जो पर्यावरणीय स्थलों की शुद्ध आबोहवा को खराब करती है। शुद्ध और स्वच्छ वातावरण के लिए किसी पर्यावरणीय पर्यटन स्थल पर जाएं तो ट्रेन से सफर करें, साथ ही गाड़ियों की गुणवत्ता पर ध्यान दें।

विज्ञापन
World Environment Day 2024 Tips To Protect Eco-Tourism Destinations During Travel in Hindi
उद्यान - फोटो : istock
जीवों को नुकसान न पहुंचाएं

उद्यानों, जंगलों या किसी पर्यावरणीय स्थलों पर छोटे जानवर देखने को मिल जाते हैं, जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं। हालांकि यात्री अपने मजे के लिए जानवरों को नुकसान पहुंचाते हैं। स्मगलर या अपराधी हिरण जैसे जानवरों का शिकार करते हैं। इससे भी पर्यावरण को नुकसान होता है। अगर आप ऐसी किसी जगह पर जाएं तो ऐसा कुछ न करें, जिसे जीवों को नुकसान पहुंचे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed