फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मात्र 8,000 रूपये में परिवार के साथ करें देश के इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर 

Thu, 10 Dec 2020 03:17 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 10 Dec 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
visit this beautiful indian places with family in just 8,000 rupees
भारत में कई सारी जगहें ऐसी हैं, जहां घूमकर आपकी जेब पर मार नहीं पड़ेगी

कई बार हमारा घूमने का तो बहुत मन होता है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण हम मन मारकर रह जाते हैं। बच्चे जब घूमने जाने की जिद करते हैं तो हमें हताश मन के साथ उन्हें अगली बार का वादा करना पड़ता है लेकिन अब ऐसा और नहीं होगा। भारत में कई सारी जगहें ऐसी हैं, जहां घूमकर आपको आनंद तो आएगा ही साथ ही आपकी जेब पर भी मार नहीं पड़ेगी। अकेले जाएंगे तब तो आप सस्ते में निबट ही जाएंगे पर परिवार के साथ जाने का सोच रहे हैं तब भी चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि मात्र 8,000 रूपये में आसानी से परिवार के साथ इन जगहों को घूमा जा सकता है। अगली स्लाइड्स से देखिए यह खूबसूरत जगहें और जल्द बना लीजिए घूमने की योजना। 






 

 

visit this beautiful indian places with family in just 8,000 rupees
उदयपुर - फोटो : Social media

उदयपुर
यदि आप राजस्थान के स्वर्णिम इतिहास और परंपराओं को देखना चाहते हैं तो झीलों की नगरी उदयपुर जाने की तैयारियां कर लीजिए। यह शहर जयपुर और जोधपुर के मुकाबले सस्ता है। साथ ही यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। सिटी पैलेस, सहेलियों की बावड़ी, पिचोला झील, सज्जनगढ़ पैलेस आदि देखकर आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।

visit this beautiful indian places with family in just 8,000 rupees
ऋषिकेश - फोटो : Pixabay

ऋषिकेश
यदि आप एडवेंचर लवर हैं तब तो आपको ऋषिकेश जरूर जाना चाहिए क्योंकि यहां आप अपने बजट में बहुत सारी चीजें कर पाएंगे। पूरे देशभर में सबसे सस्ती जिप लाइनिंग और बंजी जंपिंग यहीं पर होती है। साथ ही यहां पर आपको आध्यात्म और सुकून का संगम भी अनुभव करने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
visit this beautiful indian places with family in just 8,000 rupees
नागपुर - फोटो : सोशल मीडिया

नागपुर
नागपुर भी घूमने के लिहाज से एक अच्छा शहर है। यहां आप दीक्षाभूमि, सीताबुल्दी किला, अंबाझरी झील आदि की सैर कर सकते हैं। नागपुर के पास ही में वर्धा और रामटेक भी हैं। आप आपके बजट में इन जगहों पर भी होकर आ जाएंगे तब भी आपके पास इतने पैसे आराम से बचेंगे कि आप संतरा बर्फी खरीदकर अपने साथ ले आएं। 

विज्ञापन
visit this beautiful indian places with family in just 8,000 rupees
आगरा - फोटो : अमर उजाला

आगरा
ताजमहल की खूबसूरती को कौन नहीं देखना चाहेगा लेकिन यदि आपको लगता है कि ताजमहल देखने जाना बहुत महंगा तो ऐसा कुछ नहीं है। आगरा में आप आराम से 8,000 रूपये में परिवार के साथ ताजमहल, फतेहपुर सिकरी एवं आगरा का किला आदि देख सकेंगे। बस यहां आपको थोड़ा भाव-ताव करके चलना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed