फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की नजरों से अनदेखा है हिमाचल का ये नगर, यहां की सैर देगी जन्नत का एहसास

Mon, 21 Oct 2019 10:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 21 Oct 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
visit karsog valley a secret place of himachal pradesh
- फोटो : pixa

घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन हर बार उन्हीं जानी-पहचानी जगहों की सैर करना आपको ज्यादा रोमांचित नहीं करेगा। अगर आप किसी ऐसी जगह की सैर करना चाहते हैं जहां पर बहुत कम लोग जाते हों तो ये खूबसूत जगह सिर्फ आपका इंतजार कर रही है। हिमाचल की खूबसूरत वादियों में इस नगर तक जाने के रास्ते में ही आपको एक से बढ़कर एक नजारे दिखेंगे। तो चलिए जानें कौन सी है वो जगह.....


 
visit karsog valley a secret place of himachal pradesh
करसोग
हिमाचल में आप अगर कुल्लू, मनाली, धर्मशाला जैसी जगहों पर जा चुके हैं तो एक बार "करसोग" की सैर को जाइए। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। वैसे तो ये जगह मंडी जिले में आती है। लेकिन जिला मंडी से इसकी दूरी करीब 125 किमी है। करसोग जाने के रास्ते में ही आपको देवदार, कैल,  नाशपाती, चीड़, सेब के पेड़ देखने को मिलेंगे। और सबसे खास बात की यहां पर आपको कुल्लू या मनाली जैसी भीड़-भाड़ नहीं मिलेगी।

 
visit karsog valley a secret place of himachal pradesh
- फोटो : social media

करसोग पहुंचते ही बर्फ की चादर से लिपटे पहाड़ और वहां की हरियाली देखकर आपका रोम-रोम खिल उठेगा। पहाड़ों को छूकर आती हुई ठंडी ठंडी हवा आपके पूरे शरीर में सिरहन पैदा कर देगी। अगर आप कुछ पल अपने साथ बिताना चाहते हैं, तो इससे अच्छी जगह नहीं हो सकती। इस जगह के बारे में बहुत सी प्रचलित मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। जो यहां के स्थानीय निवासी बताते हैं। तो चलिए जानें क्या है वो मान्यता.....


 
विज्ञापन
विज्ञापन
visit karsog valley a secret place of himachal pradesh

4,500 फीट की ऊँचाई पर स्थित करसोग घाटी से जुड़ी कई सालों पुरानी कहानी है। इस घाटी का नाम दो शब्दों 'कर' और 'सोग' से जुड़कर बना है। इसका अर्थ है 'प्रतिदिन शोक'। महाभारत से जुड़ी इस कहानी के बारे में बताया जाता है कि इस गांव पर एक राक्षस का आतंक छाया था। वह हर दिन एक गांववासी को खाया करता है। इसलिए पूरे गांव में शोक छाया रहता था। भीम ने उस राक्षस को मारकर गांववालों की रक्षा की थी।


 
विज्ञापन
visit karsog valley a secret place of himachal pradesh
- फोटो : social media

यहां घूमने के लिए आप कमरूनाग मंदिर, शिखरी देवी मंदिर, कामाक्षा देवी और महुनाग का मंदिर जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के बाजार भी घूमने जा सकते हैं, जहां हमेशा हलचल रहती है। यहां एक ममलेश्वर मंदिर भी है, जिसका संबंध पांडवों से बताया जाता है। कहा जाता है इस जगह पर पांडवों ने अज्ञातवास का कुछ समय बिताया था। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed