फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से तीन घंटे की दूरी बसे खूबसूरत शहर मेरठ में बिताएं वीकेंड, घूमें पांच ऐतिहासिक जगह

Sun, 06 Oct 2019 09:34 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 06 Oct 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
visit best places of meerut 3 hours distance from delhi this weekend
हमारी एक बुरी सोच है कि हम आस-पास की चीजों को महत्व नहीं देते हैं। वैसे ही अगर घूमने जाना हो तो महंगी टिकट करके मीलों दूर जाना मंजूर है लेकिन पास में बसी बेहतरीन जगहों पर घूमना कम ही होता है। तो इस वीकेंड अपनी आदत को सुधारें और दिल्ली से महज तीन घंटे की दूरी पर बसे मेरठ की शानदार जगहों पर घूम आइए। 
visit best places of meerut 3 hours distance from delhi this weekend
गांधी बाग
यह कंपनी गार्डन के नाम से ज्यादा लोकप्रिय है। आजादी से भी पूर्व बने इस गार्डन में खूबसूरत फौव्वारे लगे हुए हैं। कैंटोनमेंट बोर्ड की देख-रेख में इसे बढ़िया तरीके से संरक्षित किया गया है।
visit best places of meerut 3 hours distance from delhi this weekend
परीक्षितगढ़
पांडव-काल में अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित द्वारा बसाई गई नगरी के नाम से मशहूर यह जगह ऐतिहासिक रूप से काफी महत्त्वपूर्ण है। खुदाई में यहां से प्राचीन काल के चांदी व तांबे के सिक्के मिले थे। यहां आस-पास गुफाएं हैं, जिन्हें हस्तिनापुर का मार्ग बताया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
visit best places of meerut 3 hours distance from delhi this weekend
औघड़नाथ मंदिर
प्राचीन शिव मंदिर औघड़नाथ के दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं। इस मंदिर में शिव लिंग की स्थापना नहीं की गई थी। यहां पर एक स्वयंभू शिव लिंग है, जिसके कारण इसका महत्त्व और बढ़ जाता है। 1857 के प्रथम स्वतंत्र संग्राम की शुरुआत इसी मंदिर से हुई थी। संग्राम का केंद्र होने के कारण इसे काली पल्टन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
visit best places of meerut 3 hours distance from delhi this weekend
जॉन्स चर्च
यह मेरठ की सांस्कृतिक विविधता की मिसाल है, यहां का एक गिरजाघर भी प्रसिद्ध है। 1821 में बना यह उत्तर भारत का सबसे पुराना चर्च है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मारे गए अंग्रेजी सैनिक यहां पर दफनाए गए हैं। पुराने विक्टोरियन शैली में बना यह चर्च बहुत ही खूबसूरत है ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed