घूमना हर व्यक्ति को पसंद होता है, जरूरत होती है बस पैसों की। आम इंसान का घूमने का प्लान बनने से पहले इसलिए कैंसिल हो जाता है क्योंकि बजट बीच में आ जाता है। अब सवाल ये है कि क्या बजट के बारे में सोचकर घूमना छोड़ देंगे? बिल्कुल नहीं! थोड़ी सूझबूझ से आप अपने बजट में घूम सकते हैं। सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेश घूमने का खर्च भी कुछ तरीके अपनाकर आप आधा या कम कर सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें वो कौन से बजट मंत्र हैं जिनको अपनाकर आप पूरे विश्व में अपनी शर्तों पर घूम सकते हैं।
{"_id":"5d983e978ebc3e01767f587d","slug":"best-hacks-to-reduce-budget-and-travel-all-around-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 10 तरीके यात्रा खर्च को कर देंगे आधा, अपनी शर्तो पर ऐसे घूमें दुनिया","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
ये 10 तरीके यात्रा खर्च को कर देंगे आधा, अपनी शर्तो पर ऐसे घूमें दुनिया
Sat, 05 Oct 2019 05:52 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगह चुनते समय समझदारी
पर्फेक्ट डेस्टिनेशन वही है जो सही वक्त और सही बजट से मिलकर बनती है। इसलिए आप जगह को लेकर जितने विकल्प रखेंगे उतनी ज्यादा बचत कर पाएंगे। आपका सबसे बड़ा खर्च फ्लाइट टिकट होगा, इसलिए उसके अनुसार जगह चुनने में ही समझदारी है। स्काईस्कैनर, हैप्पी इजी गो जैसी वेबसाइट के जरिए आप पता लगा सकते हैं कि किस समय किस जगह की फ्लाइट सस्ती हैं।

बजट ट्रैवल ब्लॉगर्स को करें फॉलो
एक बार जब जगह चुन लेते हैं, तो वहां से जुड़ी जानकारी लेने के लिए सबसे अच्छा जरिया है, उनसे बात करना जो वहां पहले जा चुके हो। अगर आप एक बजट यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं, तो भी ट्रैवल ब्लॉगर आपको जगह से जुड़े ठगों से बचने की तरकीब और वहां की स्थानीय चीजों के बारे में बता सकते हैं।

ऑफ सीजन का फायदा उठाएं
पीक सीजन में यात्रा करना दो कारणों से खराब है। पहला, पर्यटकों की भीड़ और ऊंची कीमतें। ऑफ सीजन में कीमतें अक्सर 70 प्रतिशत सस्ती हो सकती हैं, होटल अपनी कीमतों को कम करते हैं, टूर भी सस्ते और कम भीड़ वाले होते हैं। किस महीने में यात्रा करना सबसे सस्ता होगा, ये आप वेबसाइट्स के चीपेस्ट मंथ फीचर के जरिए पता लगा सकते हैं।

बुकिंग पहले से करें
आमतौर पर उड़ानें चार से छह सप्ताह पहले ही सस्ती हो जाती हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए प्राइस अलर्ट सेट करें ताकी आप अच्छे ऑफर से ना चूकें। होटलों के लिए, ऑनलाइन कीमतें कभी-कभी ज्यादा हो सकती हैं, इसलिए अपने होटल के खर्च को तय करने के लिए ब्लॉग और ट्रैवल फोरम पर जाएं।