Valentine Week 2025 Places To Visit: अगर आप इस वैलेंटाइन सप्ताह को खास बनाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के साथ कुछ खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह में हर दिन का एक अलग थीम होता है और उसी के हिसाब से इन रोमांटिक जगहों का चयन किया जा सकता है। 7 फरवरी को रोज डे हैं और उसके पास प्रपोज डे से लेकर चॉकलेट डे व किस डे मनाया जाएगा। अंत में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है। यहां वैलेंटाइन वीक के हर दिन को यादगार बनाने के लिए हफ्ते भर के परफेक्ट डेस्टिनेशन का विकल्प दिया जा रहा है। इन जगहों पर अपने साथी के साथ जा सकते हैं और रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।
Valentine Week 2025: मनाना है प्यार का सप्ताह, वैलेंटाइन वीक के हर दिन पार्टनर संग इन जगहों की करें सैर
यहां वैलेंटाइन वीक के हर दिन को यादगार बनाने के लिए हफ्ते भर के परफेक्ट डेस्टिनेशन का विकल्प दिया जा रहा है। इन जगहों पर अपने साथी के साथ जा सकते हैं और रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।
गुलाब की वादियों में रोज डे मनाएं
वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन आप दिल्ली के मुगल गार्डन की सैर पर जा सकते हैं। यहां यहां हजारों गुलाबों की खुशबू आपके दिन को खास बना देगी। इसके अलावा हरियाणा के पिंजौर गार्डन में भी रोज डे सेलिब्रेट कर सकते हैं और इस ऐतिहासिक और खूबसूरत गार्डन में प्यार का इजहार कर सकते हैं।
रोमांटिक जगहों पर करें प्रपोज
8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जा रहा है। इस दिन अपने प्रिय से आप दिल की बात कह सकते हैं। इजहार ए मुहब्बत के लिए किसी जगह की तलाश में हैं तो आगरा जा सकते हैं। आगरा के ताजमहल को प्यार की निशानी माना जाता है। इस प्रेम के प्रतीक के सामने अपनी क्रश या पार्टनर को प्रपोज करना किसी सपने से कम नहीं होगा। इसके अलावा उदयपुर की लेक पिछोला में भी झील किनारे प्रपोज करने का अपना अलग ही आनंद है।
चॉकलेट की मिठास में खो जाएं
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। 9 फरवरी को चॉकलेट डे के मौके पर ऊटी के चाॅकलेट पार्क को घूमने जा सकते हैं। यहां चॉकलेट फैक्ट्री घूमने और अपने पार्टनर के लिए स्पेशल चॉकलेट गिफ्ट लेने का मौका मिलेगा। मुंबई के चोको-लेट कैफे में भी आपको शानदार चॉकलेट डेज़र्ट्स का स्वाद चखने को मिल सकता है।
शिमला के कुफरी में अपने दोस्तों या क्रश के साथ 10 फरवरी को टेडी डे मना सकते हैं। यहां स्नोफॉल के बीच साथी को टेडी बियर गिफ्ट करें और प्यार जताएं। मुंबई के एलिफेंटा आइलैंड में भी पार्टनर संग वक्त बिता सकते हैं। यह स्थान समंदर के बीच एक खूबसूरत और शांत जगह है, जहां वैलेंटाइन सप्ताह मनाना शानदार अनुभव का अहसास कराएगा।