फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजट में करनी है सैर तो ये टिप्स हैं बड़े काम के, इन्हें आजमाकर घूमिए बिना टेंशन

Thu, 14 Nov 2019 01:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 14 Nov 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
useful tips to enjoy in low budget
- फोटो : Pixabay

घूमने का शौक पूरा करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। क्योंकि देश-दुनिया की सैर के लिए पैसे खर्च होते हैं। लेकिन अगर किसी भी ट्रिप का प्लान सोच-समझ कर समझदारी के साथ किया जाए तो हर कोई आसानी से कम बजट में सैर कर सकता है। तो चलिए जानें कुछ टिप्स जिनके जरिए आसानी से कम बजट में सैर पूरी की जा सकती है। 


 
useful tips to enjoy in low budget
- फोटो : pixa
ग्रुप में करें यात्रा

कुछ लोगों को केवल अकेले या सिर्फ अपने परिवार के साथ घूमना पसंद होता है। लेकिन अगर आप ग्रुप में या कई सारे लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो कुछ खर्चों को बचा सकते हैं। जैसे कि आप कैब या ड्राइवर की बुकिंग के पैसे शेयर कर सकते हैं या फिर खाने के पैसे भी शेयर कर सकते हैं। 



 
useful tips to enjoy in low budget
- फोटो : pixa
छानबीन करके जाएं

किसी भी जगह को घूमने से पहले वहां के बारे में अच्छी तरह से छानबीन कर लेने में ही समझदारी है। साथ ही पहले से होटल की बुकिंग वगैरह करने से आपके लिए आसानी हो जाएगी क्योंकि आजकल बहुत सारी वेबसाइट सस्ते दामों में अच्छे होटल बुक करवा देती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
useful tips to enjoy in low budget
- फोटो : pixa
होटल या फिर हॉस्टल

अगर आप अकेले या दोस्तों के साथ घूमने गए हैं तो फिर एक साथ कई सारे लोग होटल के कमरे को शेयर कर सकते हैं। या फिर अगर आप सोलो ट्रैवलर हैं तो फिर बहुत सारी घूमने वाली जगहों पर हास्टल की सुविधा भी मिल जाती है। जहां पर आप एक बेड के हिसाब से पैसे चुका सकते हैं। ऐसे में सैर करने के लिए बहुत सारे पैसे आपके बच सकते हैं।






 
विज्ञापन
useful tips to enjoy in low budget
- फोटो : pixa
सार्वजनिक वाहन का प्रयोग करें

कैब या निजी वाहन का इस्तेमाल करना आपको महंगा पड़ सकता है। इसलिए जब भी कभी घूमने के लिए जाएं तो सार्वजनिक वाहन का प्रयोग करें। ये आपको सस्ता भी पड़ेगा और सुरक्षा के लिहाज से भी सही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed