फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवा में झूलते इस रेस्त्रां की खूबियां जान आप भी जाना चाहेंगे वहां

Sat, 19 Oct 2019 09:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 19 Oct 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
fly dining 160 feet height restaurant in delhi ncr
- फोटो : social media

एडवेंचर के शौकीन लोगों की दुनिया में कमी नहीं है। और इस शौक को पूरा करने वाले भी एक से बढ़कर हैं। अगर आपको बताएं कि दिल्ली एनसीआर में खुला है हवा में झूलता रेस्त्रां तो शायद आपको भी यकीन न हो। लेकिन नोएडा के सेक्टर 38 में गार्डन गैलेरिया में खुला है ये रेस्त्रां। आगे की स्लाइड में जानें क्यों खास है ये जगह।


 
fly dining 160 feet height restaurant in delhi ncr
- फोटो : social media
आसमान में है खाने का मजा
इस रेस्त्रां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आप अपनी सीट पर बैठकर 360 डिग्री का नजारा आसानी से देख सकेंगे। सीट को जिस तरह चाहें घुमा सकते हैं। वह भी बिना किसी डर और पूरी सुरक्षा के साथ। इससे बड़ा एडवेंचर और क्या हो सकता है। इतना ही नहीं आपको खाने के लिए खुद जाने की जरूरत भी नहीं है। खाना परोसने के लिए वेटर के साथ शेफ खुद मौजूद रहते हैं। 

 
fly dining 160 feet height restaurant in delhi ncr
- फोटो : social media
छोटे बच्चों की एंट्री नहीं

रेस्त्रां की 160 फीट की ऊंचाई को देखते हुए 13 साल से कम उम्र के बच्चों की और गर्भवती महिलाओं की एंट्री मना है।  इस फ्लाई डाइनिंग रेस्त्रां में 160 फीट ऊपर बिना किसी आधार के एक बड़े से डिनर टेबल पर 24 लोग एक साथ डिनर कर सकते हैं। यह देश का दूसरा हैंगिंग रेस्त्रां है। क्रेन से बांधकर रेस्त्रां को हवा में लटका दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
fly dining 160 feet height restaurant in delhi ncr
- फोटो : social media
रेस्त्रां में मिलता है लाजवाब खाना

इस फ्लाइंग डाइन रेस्त्रां में खाना भी बेहद लजीज मिलता है। जिसकी वजह से ये जल्दी ही लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो गया है। अगर आप साउथ एशियन डिश पसंद करते हैं तो यह रेस्त्रां आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है। बर्ड नेस्ट इन एयर, पोपीय ऑन द स्काई, हाउस मेड बनाना बूंदा सहित कई ऐसी डिशेज हैं, जिनका आनंद आप खुले आसमान में लें सकते है। अगर पनीर के शौकीन हैं और कुछ नया स्वाद लेना चाहते हैं तो यहां बेक्ड रुमाली पनीर पिनव्हील का स्वाद ले सकते हैं।


 
विज्ञापन
fly dining 160 feet height restaurant in delhi ncr
- फोटो : social media
नियमों का होता है पूरा पालन

इस रेस्त्रां में जर्मन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही ग्राहकों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाता है। डेक के ऊपर लगी छत की वजह से आप बारिश के मौसम में भी यहां पर खाने का मजा ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed