फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

52 साल पुरानी भारत की वो झील जो उल्का पिंड टकराने से बनी, दिल्ली से है 24 घंटे की दूरी

Sat, 10 Aug 2019 08:51 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 10 Aug 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
trip to 52 thousand years old mysterious lonar crater lake mumbai
भारत में चारों तरफ खूबसूरती बिखरी पड़ी है। इन खूबसूरत जगहों में से बहुत सी जगह तो ऐसी भी है जिनकी कुछ न कुछ पौराणिक मान्यताएं या फिर धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हुई हैं। यहां के शहरों की सैर तो आपने कई बार की होगी। जिनके किलों और नगरों की लोक कथाएं प्रचलित हैं । लेकिन आज हम आपको ऐसी जगह के बारें में बताने जा रहें हैं, जिसके बारे में सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे और खुद को उस जगह की सैर से रोक नहीं पाएंगे। 
trip to 52 thousand years old mysterious lonar crater lake mumbai
52000 साल पहले पृथ्वी की सतह से एक उल्का पिंड टकराने से महाराष्ट्र में एक ऐसी झील बनी, जिसके बारे शायद कुछ ही लोग जानते हों। इसे लोनर क्रेटर झील कहते हैं।  इसकी रचना को बेहतर समझने के लिए बता दें कि वो उल्का पिंड 20 लाख टन वजनी था और 90,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर गिर रहा था। काफी सालों तक लोनर क्रेटर झील को ज्वालामुखी द्वारा बना हुआ भी माना जाता था क्योंकि ये झील बसाल्ट के मैदानों में 6.5 करोड़ साल पुरानी ज्वालामुखीय चट्टानों से बनी है। लेकिन यहां मस्केलिनाइट भी पाया गया है जो कि एक ऐसा कांच है जो केवल तेज गति से टकराने से ही बनता है। 
trip to 52 thousand years old mysterious lonar crater lake mumbai
झील के बारे में स्थानीय लोग का कहना है कि वैज्ञानिक तथ्य गलत हैं। कहानी के हिसाब से लोनसुर नाम का राक्षस स्थानीय लोगों को परेशान और प्रताड़ित करता था। इस असुर रूपी परेशानी का हल करने भगवान विष्णु अवतार लेकर पृथ्वी पर आए और इस असुर को धरती के गर्भ में पहुंचने के लिए इतनी जोर से पटका कि ये झील रूपी खड्डा बन गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
trip to 52 thousand years old mysterious lonar crater lake mumbai
जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादातर सैलानी यहां के पास ही औरंगाबाद तक अजंता और एलोरा की गुफाएं देखने आ जाते हैं, मगर लोनर क्रेटर पर नहीं जाते लेकिन आपको प्रकृति के इस अद्भुत नजारे को देखने जरूर जाना चाहिए। राम गया मंदिर, कमलजा देवी मंदिर और कुछ रूप से जलमग्न शंकर गणेश मंदिर आदि सभी झील के पास स्थित हैं। हालांकि, सबसे महत्वपूर्ण मंदिर लोनार शहर के बीच में स्थित है जिसका नाम है दैत्य सूडान मंदिर। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है जिन्होंने राक्षस लोनासुर का विनाश किया था।
विज्ञापन
trip to 52 thousand years old mysterious lonar crater lake mumbai

लोनर महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले का एक छोटा सा शहर है। हवाई मार्ग से लोनर का निकटतम हवाई अड्डा औरंगाबाद है। ट्रेन से मनमाड जंक्शन से गुजरती हुई मुंबई और औरंगाबाद के बीच 20 से अधिक ट्रेनें चलती हैं। मानसून के बाद की रेल धुंध भरे पहाड़ों, हरे-भरे खेतों और झरनों के शानदार नजारों से होते हुए गुजरती है। सड़क द्वारा औरंगाबाद में केंद्रीय बस स्टैंड ट्रेन स्टेशन से लगभग 1 किमी दूर है। लोनर से जालना के लिए बस द्वारा लगभग 5 घंटे लगते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed