Travel Safety Guide कोविड-19 के असर को झेल चुके लोग दुनियाभर में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस को लेकर चिंतित हैं। चीन से फैलने वाले इस संक्रमण ने भारत में भी दस्तक दे दी है। देश में एचएमपीवी के मामले सामने आने के बाद से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट मोड पर है। राज्यों को सतत निगरानी और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को आश्वसत किया है कि इस संक्रमण को लेकर डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। फिर भी सतर्कता आवश्यक है।
HMPV Outbreak: बढ़ रहे हैं एचएमपीवी के मामले, सफर के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:27 PM IST
सार
हवा से फैलने वाले वायरस के रूप में, HMPV हवाई अड्डों और हवाई जहाज़ों जैसे भीड़-भाड़ वाले वातावरण में तेज़ी से फैल सकता है। यात्रा के दौरान HMPV से खुद को सुरक्षित रखने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन