अप्रैल का महीना घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट होता है! इस समय न ज्यादा गर्मी होती है, न ज्यादा ठंड, बस एकदम सुहावना मौसम, जो आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाने और सुकून देने के लिए तैयार होता है। अगर आप इस अप्रैल में एक शानदार ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं, तो ये बेहतरीन डेस्टिनेशन आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।
2 of 5
अप्रैल के महीने में इन जगहों पर जाएं घूमने
- फोटो : freepik.com
शिमला
अगर आपको पहाड़ों की ठंडी हवा और हरियाली से प्यार है, तो इन हिल स्टेशन पर जाना आपके लिए स्वर्ग जैसा अनुभव होगा। अप्रैल के महीने में यहां खुशनुमा मौसम और हरी-भरी वादियां होती है। यहां आप माल रोड पर शाम की वॉक और लोकल शॉपिंग कर सकते हैं। यही नहीं, आप जाखू मंदिर में हनुमान जी के दर्शन भी कर सकते हैं। साथ ही आप कुफरी में एडल्ट्स और बच्चों के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।
3 of 5
अप्रैल के महीने में इन जगहों पर जाएं घूमने
- फोटो : freepik.com
मनाली
यहां आपको बर्फ से ढकी चोटियों का दिलकश नजारा देखने को मिलेगा। आप रोहतांग पास और सोलांग वैली में स्नो एक्टिविटीज (स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग) भी कर सकते हैं। साथ ही हिडिंबा देवी मंदिर की आध्यात्मिक शांति का अनुभव ले सकते हैं। आप मनु मंदिर की ऐतिहासिक सैर भी कर सकते हैं।
4 of 5
अप्रैल के महीने में इन जगहों पर जाएं घूमने
- फोटो : freepik.com
दार्जिलिंग
यहां आप टाइगर हिल से सूर्योदय का अद्भुत नजारा ले सकते हैं। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (टॉय ट्रेन) की रोमांचक सवारी भी कर सकते हैं। यहां आप चाय के बागानों में घूमते हुए ताजी चाय का स्वाद ले सकते हैं। साथ ही दार्जिलिंग की 'मोमोज' और 'थुकपा' को जरूर ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।
5 of 5
इन दिनों इंदौर से गोवा और अन्य जगह बढ़ रहा पर्यटन।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
गोवा
अगर आपको लहरों की आवाज और रेत पर चलने का सुकून पसंद है, तो ये बीच डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट हैं। आप बीच पर सनसेट और पार्टी वाइब्स का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। साथ ही स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग और जेट स्की जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। आप पुराने चर्च और फोर्ट्स की सैर भी कर सकते हैं। बेनौलिम और पालोलेम बीच पर रिलैक्स करने का अलग ही मजा है।