फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश का वो शहर जहां की हर गली में बसा है इतिहास, पुराने वक्त की सुनहरी यादों में खो जाएंगे आप

Wed, 31 Jul 2019 12:52 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 31 Jul 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
travel bikaner famous for junagarh fort place for history and architecture
एक सफल घुमक्कड़ी वही है जो छोटे-बड़े, गांव-शहर, देश-विदेश, इतिहास-रोमांच जैसे दुनिया के हर कोने को बराबर का महत्व देता हो। अगर आप भी उन्ही घुमक्कड़ी में से एक हैं तो आज हम आपको देश के उस शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का इतिहास आपको रोमांच से भर देगा और वास्तुकला देखकर आपकी जुबान से 'वाह' निकलेगा। इस शहर की पूर्वी सीमा पार पाकिस्तान है। 
travel bikaner famous for junagarh fort place for history and architecture
बीकानेर उत्तर भारतीय राज्य राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है। ये थार रेगिस्तान से घिरा हुआ है। शहर 16 वीं शताब्दी के जूनागढ़ किले के लिए जाना जाता है, जो अलंकृत इमारतों और एक विशाल परिसर है।राजस्थान का हर शहर इतिहास के कई किस्से सुनाता है। बीकानेर में आपको बड़ी-बड़ी हवेलियां, महल और किले और मंदिर घूम सकते हैं।
travel bikaner famous for junagarh fort place for history and architecture
जूनागढ़ फोर्ट, बीकानेर
यह फोर्ट 1588 में बनवाया गया था। इसे मुगल सम्राट अकबर के सबसे विश्वसनीय माने जाने वाले राजा राय सिंह ने बनावाया था। लाल पत्थर और मार्बल से बना यह फोर्ट पर्यटकों के लिए काफी पसंदीदा स्थल है।इस किले में मुगल, गुजराती और राजपूतों के स्टाइल का आर्किटेक्चर देखने को मिलता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
travel bikaner famous for junagarh fort place for history and architecture
लालगढ़ पैलेस 
20वीं शताब्दी में अपने पिता महाराजा लाल सिंह जी की याद में महाराजा गंगा सिंह ने लालगढ़ पैलेस का निर्माण करवाया था। इस पैलेस को अब लग्जरी होटल में बदल दिया गया है। इस पैलेस में दो म्युजियम भी हैं, जहां आपको प्राचीन इतिहास कई चीजें देखने को मिलेंगी। 
विज्ञापन
travel bikaner famous for junagarh fort place for history and architecture
करणी माता मंदिर 
बीकानेर की एक जगह जो दुनियाभर में मशहूर है, वह है करणी माता मंदिर जिसे चूहों का मंदिर भी कहते हैं। यह मंदिर बीकानेर के देशनोक इलाके में है। करणी माता जिन्हें मां दुर्गा का अवतार माना जाता है, उनका यह मंदिर 15वीं शताब्दी में बना था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed