फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tourist Places: भारत की ये चार जगहें रात में दिखती हैं अधिक खूबसूरत, सूरज ढलने के बाद जाना चाहिए यहां

Wed, 22 Feb 2023 11:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 22 Feb 2023 11:56 AM IST
विज्ञापन
Tourist Places 4 Places in India That Look More Beautiful at Night Must Visit After Sunset
खूबसूरत नाइट व्यू वाली जगहें - फोटो : Istock

भारत की प्राकृतिक सुंदरता और दार्शनिक स्थल देश विदेश के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। यहां के खूबसूरत नजारे हर किसी का मन मोह लेते हैं। वैसे तो भारत में घूमने के लिए कई सुंदर पर्यटन स्थल हैं। ऐतिहासिक इमारतों से लेकर प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर हैं। प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाते पहाड़, खूबसूरत बर्फीली चोटियां, झरने और जंगल भारत में हैं। लोग इन मन मोह लेने वाली खूबसूरत जगहों को देखने के लिए दूर दूर से आते हैं। लेकिन भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल भी हैं जिनकी खूबसूरती रात के अंधेरे में और अधिक बढ़ जाती है। सूरज ढलने के बाद इन पर्यटन स्थलों पर जा सकते हैं। ऐसी जगहें सूरज ढलने के बाद आपका ध्यान अधिक आकर्षित करती हैं। अगर आपका घूमने का प्लान है और रात में अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं तो भारत की इन चार जगहों पर जा सकते हैं।

Tourist Places 4 Places in India That Look More Beautiful at Night Must Visit After Sunset
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : पीटीआई

स्वर्ण मंदिर, अमृतसर 

पंजाब के अमृतसर में खूबसूरत और शांत स्वर्ण मंदिर स्थित है। वैसे तो स्वर्ण मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां आप दिन में भी जा सकते हैं लेकिन रात में इसकी सुंदरता देखने लायक होती है। मानव निर्मित तालाब के पास स्थित सोने से बने इस मंदिर की झिलमिलाहट रात के अंधेरे में अधिक सुंदर लगती है।

Tourist Places 4 Places in India That Look More Beautiful at Night Must Visit After Sunset
ताजमहल, आगरा  - फोटो : istock

ताजमहल, आगरा 

संगमरमर से बने खूबसूरत ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में जगह मिली है। जितना खूबसूरत यह दिन में दिखता है, चांदनी रात में उतना ही आकर्षक लगता है। रात को चांद की रोशनी में संगमरमर के मकबरे और यमुना नदी के किनारे का दृश्य किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist Places 4 Places in India That Look More Beautiful at Night Must Visit After Sunset
हर की पौड़ी, हरिद्वार  - फोटो : Facebook

हर की पौड़ी, हरिद्वार 

उत्तराखंड में कई खूबसूरत जगहें हैं। यहां पहाड़, नदी, झरने और कई धार्मिक स्थल हैं। वैसे तो यहां घूमने के लिए आपको कई विकल्प मिलेंगे लेकिन हरिद्वार के हर की पौड़ी का दृश्य हर किसी का दिल जीत लेगा। अगर हरिद्वार जाएं तो रात के समय हर की पौड़ी की गंगा आरती और जगमगाते दिये जरूर देखें। ये मनमोहक नजारा काफी खूबसूरत होता है।

विज्ञापन
Tourist Places 4 Places in India That Look More Beautiful at Night Must Visit After Sunset
मरीन ड्राइव, मुंबई - फोटो : Pixa

मरीन ड्राइव, मुंबई

मुंबई में स्थित मरीन ड्राइव क्वीन्स नेकलेस के नाम से मशहूर है। लोग मरीन ड्राइव पर रात में घूमना पसंद करते हैं। रात के समय मरीन ड्राइव की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। मुंबई जाएं तो रात में मरीन ड्राइव जरूर घूमें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed