उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। देवभूमि में हर साल काफी संख्या में देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं और यहां की वादियों में खो जाते हैं। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से अभी पर्यटक उत्तराखंड का रूख नहीं कर रहे हैं। लेकिन जब लॉकडाउन हटेगा और हालात सुधरेंगे, तो उम्मीद है कि लोग पहले की तरह फिर से उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर घूमने का प्लान बनाएंगे। तो चलिए आपको यहां के उन हिल स्टेशनों के बारे में बताते हैं, जहां आप लॉकडाउन के बाद अपने पार्टनर या दोस्तों संग जा सकते हैं।
{"_id":"60a5f2cbe3ff345c1c78ca15","slug":"tourist-guide-after-lockdown-you-can-go-to-these-hill-stations-of-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों पर जाना न भूलें, दोस्तों या पार्टनर संग बना सकते हैं प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
लॉकडाउन के बाद उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों पर जाना न भूलें, दोस्तों या पार्टनर संग बना सकते हैं प्लान
Thu, 20 May 2021 10:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 20 May 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती
- फोटो : Pixabay
नैनीताल
- उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित नैनीताल काफी प्यारी और सुंदर जगह है। यहां सबसे अधिक ताल हैं और ये जगह झीलों से घिरी हुई है। यहां आप बोटिंग कर सकते हैं, यहां कई प्राचीन मंदिर हैं जहां के आप दर्शन कर सकते हैं, यहां आप मॉल रोड जा सकते हैं। इसके अलावा यहां का मौसम बेहद ही सुहावना रहता है और रात के समय नैनी झील का नजारा देखने का अपना अलग ही अनुभव है।
snowfall in Chakrata
- फोटो : अमर उजाला
चकराता
- चकराता में आपको हरे-भरे पहाड़, प्रकृति की खूबसूरती, बर्फ की ऊंची-ऊंची चोटियां आदि देखने को मिल जाएंगी। यहां आप बर्फबारी का भी आनंद ले सकते हैं। यहां आप बुधेर गुफा भी जा सकते हैं और घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। यहां के आसामान छूते पहाड़ हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lansdowne
- फोटो : istock
लैंसडाउन
- अगर आपको शांति वाली जगह पर समय बिताना है, तो आपके लिए लैंसडाउन काफी सही जगह है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 5670 फीट है। लैंसडाउन एक मिलिट्री एरिया है और यहां भारतीय सेना की छावनी भी है। घूमने के लिहाज से ये हिल स्टेशन बिल्कुल सही है। यहां आप ,चर्च, कृत्रिम झील और टिप इन टॉप पॉइंट जा सकते हैं। इसके अलावा यहां सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे का भी आप आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
champawat
- फोटो : istock
चंपावत
- घूमने के लिहाज से चंपावत भी काफी सही जगह है और इस हिल स्टेशन पर आप लॉकडाउन के बाद घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां आपको कई पुराने घर, बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची चोटियां देखने को मिल जाएंगी। साथ ही यहां कई मंदिर भी हैं, जिनके दर्शन आप कर सकते हैं। यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है।