Top Pre-Wedding Photoshoot Locations: आजकल लोग अपने हर खास मौके को यादगार बनाना चाहते हैं। शादी दो लोगों के जीवन का सबसे बड़ा और खास मौका होता है। शादी के पहले के हर पल को अपने होने वाले पार्टनर के साथ खूबसूरत यादों के रूप में सेलिब्रेट करने के लिए योग प्री-वेडिंग फोटोशूट की तरफ आकर्षित होते हैं। प्री-वेडिंग फोटोशूट आजकल हर कपल के लिए एक खास याद बन चुका है।
प्री-वेडिंग शूट के लिए कपल ऐसी जगहों की तलाश में होते हैं, जहां उनके प्यार और रोमांस की खूबसूरती दोगुनी दिखे। ऐसे में लोकेशन का चुनाव सबसे बड़ा फैसला होता है क्योंकि यही तय करता है कि आपकी तस्वीरों में कितना रोमांस, कितना रॉयल्टी और कितना कनेक्शन होगा। अगर आप अपनी लव स्टोरी को कैमरे में यादगार और रोमांटिक लम्हें के रूप में कैप्चर करना चाहते हैं तो ये हैं भारत की सबसे बेहतरीन प्री-वेडिंग फोटोशूट जगहें जो आपकी हर तस्वीर को इंस्टाग्राम पर वायरल कर सकती हैं।
2 of 6
उदयपुर में प्री वेडिंग शूट
- फोटो : Adobe
उदयपुर
राजस्थान का उदयपुर शहर रॉयल लव स्टोरी के लिए परफेक्ट जगह है। उदयपुर में लेक पिछोला, सिटी पैलेस और जग मंदिर के बीच कपल प्री-वेडिंग सूट करा सकते हैं। यहां पारंपरिक राजस्थानी टच और महलों की भव्यता आपकी तस्वीरों के आकर्षण को बढ़ा सकती है। कपल दिन के समय झील और शाम को रिफ्लेक्शन फोटो आइडियल को अपना सकते हैं। अक्तूबर से मार्च के बीच प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए उदयपुर परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
3 of 6
लद्दाख में प्री वेडिंग शूट
- फोटो : Instagram
लेह-लद्दाख
प्री-वेडिंग शूट के दौरान लेह-लद्दाख में एडवेंचर और रोमांस का कॉम्बिनेशन मिलता है। कपल लद्दाख के हेमिस को अपना सकते हैं जो कि यहां स्थित एक प्रसिद्ध बौद्ध मठ और राष्ट्रीय उद्यान है। बर्फ से ढके पहाड़, नीला आसमान और खुला मैदान आपकी तस्वीरों में प्रकृति के खूबसूरत रंगों को भर देगा। आपको बाइक राइड से लेकर ट्रेडिशनल शूट तक का मौका यहां मिलता है। यह डेस्टिनेशन कपल्स के लिए आइडियल है। अगर लद्दाख में प्री-वेडिंग फोटोशूट कराना चाहते हैं तो मई से सितंबर के बीच यहां जा सकते हैं।
4 of 6
कश्मीर में प्री वेडिंग शूट
- फोटो : Instagram
गुलमर्ग
बर्फबारी के बीच रोमांस और फेयरीटेल वाइब्स के लिए गुलमर्ग को शादी से पहले के फोटोशूट के लिए अपनाएं। गुलमर्ग के वाइट बैकग्राउंड के बीच लाल रंग की ड्रेस में क्लासिक फोटो क्लिक करा सकते हैं। स्की रिसाॅर्ट्स और केबल कार व्यू प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए परफेक्ट विकल्प है। यहां आप बॉलीवुड फिल्मों जैसे शाॅट्स और तस्वीर आसानी से क्लिक करा पाएंगे। गुलमर्ग में प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए जाना चाहते हैं तो दिसंबर से फरवरी तक सबसे अच्छा समय रहता है।
5 of 6
केरल में प्री वेडिंग शूट
- फोटो : Adobe
केरल
केरल में कपल बैकवॉटर में बोट लव थीम पर फोटोशूट करा सकते हैं। यहां आपको हाउसबोट पर रोमांटिक पोज़ देने का अवसर मिलेगा। साथ ही नारियल के पेड़ों के बीच नैचुरल बैकग्राउंड आपकी तस्वीरों में शानदार इफेक्ट का काम करेगा। इस स्थान पर प्री वेडिंग शूट अलग और क्लासिक बन जाएगा। आप अगस्त से मार्च के बीच कभी भी केरल में फोटोशूट के लिए आ सकते हैं।