फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे घूम सकते हैं आप अपना ही शहर, ये हैं स्मार्ट तरीके

Thu, 02 May 2019 06:04 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 02 May 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
tips for explore your city

हर किसी का मन दूसरे शहरों में घूमने का करता है। दूसरे शहरों के बेहतर तरीके से जानने की इच्छा होती है। पर क्या आप अभी तक आपने अपने शहर के बारे में जाना है। जैसे कि आपके शहर में कितने प्राचीन मंदिर हैं, कितने पार्क हैं व स्वादिष्ट खाने वाले रेस्तरां कहां हैं और कितने हैं। अगर आप अपने शहर के बारे में इतना कुछ नहीं जानते हैं तो जरुरत है आपको अपने शहर के बारे में जानने की। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप अपने शहर के बारे में जान सकते हैं। 

tips for explore your city

पार्क जाएं
हर सुबह उठकर पार्क जाएं। सुबह के वक्त मंद-मंद चल रही हवाओं का आनंद लें। साथ ही चौतरफा फूलों की भीनी-भीनी खूश्बू का भी आनंद लें। पार्क जाकर आप अंजान लोगों को जान सकते हैं। आप जान सकते हैं कि आखिर आपके आसपास किस तरह के लोग रहते हैं। उनका व्यवहार कैसा होता है। 

tips for explore your city

नजदीकी मंदिर जाएं
ऐसा हो सकता है कि आपके घर के नजदीक में कई ऐसे मंदिर होंगे व ऐतिहासिक जगहें होंगी जहां आप नहीं गए होंगे। हालांकि यह बहुत आम बात है क्योंकि हर शहर में कोई न कोई ऐसी जगह होती है जहां बहुत कम लोग जाते हैं। इसलिए उन जगहों के बारे में जानकारी एकत्रित करें। ऐसा करने से आप अपने शहर के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। शहर में आए अजनबियों को संबंधित जानकारियां दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for explore your city

प्लान की जरुरत नहीं
जब भी हम दूसरे शहरों में घूमने जाते हैं तो एक अच्छी प्लानिंग की जरुरत होती है। वहां के वातावरण से लेकर रहन-सहन और खानपान जैसी चीजों का ख्याल रखना होता है। जबकि आपको अपने शहर में घूमने के लिए इन चीजों की जरुरत नहीं होती है। 

विज्ञापन
tips for explore your city

अलग-अलग रेस्त्रां जाएं
आपको अपने शहर का स्वाद जानने के लिए अलग-अलग रेस्त्रां जाना चाहिए। हर बार कोई नया रेस्त्रां ट्राई करें। कहीं का नाश्ता खाएं तो कहीं लंच करें। ऐसा करने से आप नए-नए जगहों के खाने से वाकिफ होंगे। इसके अलावा अपने पार्टनर को इंप्रेस भी कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed