सर्दियों के मौसम में हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार-चांद तब लग जाता है जब बर्फबारी होनी शुरू हो जाती है। इन दिनों कई हिल स्टेशन पर बर्फबारी होनी शुरू हो गई है। विंटर वैकेंशन में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में पर्यटक कई अलग-अलग हिल स्टेशन पर जा रहे हैं। अगर आप भी बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं ऐसी जगहों के बारे में जहां जाकर आप बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।
ये हैं 5 पॉपुलर हिल स्टेशन, बर्फबारी देखनी है तो यहां जरूर जाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलमर्ग सर्दियों में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। हर साल यहां नवंबर महीने से बर्फबारी शुरू हो जाती है और जनवरी के आखिरी सप्ताह तक होती रहती है। गुलमर्ग में पर्यटक ज्यादातर स्कीइंग करना पसंद करते हैं। बर्फ के चादर से ढकी गुलमर्ग लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां अलग-अलग खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। इस जगह पर घूमने के लिए सबसे बेस्ट मौसम होता है नवंबर से जनवरी।
बर्फबारी के लिए उतराखंड का औली सबसे ज्यादा मशहूर है। दिसंबर के पहले हफ्ते से यहां बर्फबारी शुरू हो जाती है। दुनियाभर में यह जगह बर्फबारी के लिए फेमस है। पूरे साल इंतजार करने के बाद पर्यटक दिसंबर में यहां घूमने आते हैं। अगर आप भी बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो औली घूमने जरूर जाएं।
जम्मू कश्मीर का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है पहलगाम, जो कश्मीर के छोटे से जिले अनंतनाग में स्थित है। कुदरत की सारी खूबसूरती इस हिल स्टेशन पर आपको देखने को मिल जाएगी। यहां हर साल हजारों पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने आते हैं। यहां पर रहना और खाना भी सस्ते में हो जाता है।
नैनीताल से करीब 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुक्तेशवर धाम पर हर साल सर्दी में पर्यटक यहां की खूबसूरत वादियों को देखने आते हैं। 16 दिसंबर को यहां इस साल की पहली बर्फबारी देखने को मिली जिसके बाद वहां घूमने जाने वाले लोगों की खुशी दोगुनी हो गई थी। इस बर्फबारी के बाद वहां के व्यापारियों की उम्मीद पहले से ज्यादा बढ़ गई है। दरअसल बर्फबारी का लुत्फ उठाने लोग वहां भारी संख्या में आते हैं, जिससे उनके होटल और खाने के व्यवसाय में फायदा होता है।