फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यू ईयर पर इन 5 होटल्स पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स, नया साल बन जाएगा यादगार

Tue, 01 Jan 2019 08:54 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 01 Jan 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
New Year 2019: These five star hotels are offering great discounts on New Year Packages

नए साल का आगाज अगर आप भी शाही तरीके से अपनों के बीच कुछ खास लम्हें बीताकर करना चाहते हैं तो दिल्ली के ये 5 फाइव स्टार होटल आपकी ये ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं। आपको बता दें, दिल्ली के ताज होटल जैसे कई नामी होटल्स नए साल पर आपको कई किफायती ऑफर्स दे रहे हैं। खास बात यह है कि इन ऑफर्स के चलते कोई मिडिल क्लास व्यक्ति भी अपनी फैमली के साथ इन शानदार ऑफर्स का लाभ उठा सकता है। आइए जानते हैं कौन सा होटल न्यू ईयर पर क्या कर रहा है खास।       

New Year 2019: These five star hotels are offering great discounts on New Year Packages

ताज होटल
ताज विवांता सूरजकुंड में आपकी शाम को हसीन बनाने के लिए होटल ने खास इंतजाम किए गए हैं। बता दें, यहां 31st नाइट को एंट्री लेने वाले कपल्स को 32000 रुपए खर्च करने होंगे। इन पैसों में आपको गाला डिनर के साथ अनलिमिटेड अल्कोहल और साल की पहली तारीख को 11 बजे तक ब्रेकफास्ट सर्व किया जाएगा। इसके अलावा आपकी 31st की शाम को रंगीन बनाने के लिए DJ Juggy D भी आने वाले हैं।

जो लोग ताज विवांता में सिर्फ 31st नाइट एन्जॉय करना चाहते हैं उनके लिए होटल ने पैसों में डिस्काउंट करते हुए 16 हजार की रकम रखी है।जो लोग कम बजट में ज्यादा मजे करना चाहते हैं, ताज होटल ने उनके लिए अलग पैकेज निकाले हैं। जिसमें यहां के ओएसिस रेस्टोरेंट में आप 9 हजार रुपये चुकाकर लाइव बैंड के साथ खाने और अल्कोहल का मजा ले सकते हैं। वहीं सिंगल्स के लिए ये रकम और भी कम है।यहां अकेले आने वाले लोगों को मात्र 5000 रूपए चुकाने हैं। बता दें, आप इस शाम का मजा शाम 7-12 बजे तक ले सकते हैं।    

New Year 2019: These five star hotels are offering great discounts on New Year Packages
शांगरी ला होटल
शांगरी ला होटल भी आपके साल की आखिरी शाम को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। यहां कपल्स एंट्री करने वाले लोगों को 15 हजार और सिंगल एंट्री करने वालों को मात्र 5000 चुकाने होंगे। जिसमें खाने में आपको कई लजीज व्यंजनों का बुफे लगा मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2019: These five star hotels are offering great discounts on New Year Packages
लीला पैलेस होटल दिल्ली
अगर आप सिंगल हैं और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं तो लीला पैलेस के पास आपके लिए खास ऑफर्स हैं। यहां फूड और अल्कोहल सभी टैक्स मिलाकर 9500 रूपए तो सिर्फ यहां के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए आपको मात्र 6000 रूपए खर्च करने होंगे।  
 
विज्ञापन
New Year 2019: These five star hotels are offering great discounts on New Year Packages
रेडिसन ब्लू होटल दिल्ली
रेडिसन ब्लू होटल में आप कपल एंट्री 22 हजार रूपए में कर सकते हैं। जिसमें आपका रहना, खाना,पीना और संगीतमय शाम शामिल होगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed