फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुटाने होंगे सिर्फ 50 हजार रुपये और आप कर सकते हैं इन पांच देशों की यात्रा

Fri, 09 Aug 2019 01:52 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 09 Aug 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
these budget friendly international destination where you visit only 50000
- फोटो : pixa
देश विदेश की सैर तो हर कोई करना चाहता है। अपने देश में तो फिर भी लोग घूम लेते हैं। लेकिन बात अगर विदेशों की सैर की आती है तो सभी को लगता है कि ये बहुत महंगा पड़ेगा। लेकिन आज हम आपके इसी समस्या का समाधान लेकर आएं हैं। आज हम आपको बताएगें कि कैसे आप महज 50 हजार रुपये में इन खूबसूरत देशों की सैर कर सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए वो कौन से देश हैं जहां पर आप इतने कम पैसों से घूम सकते हैं।

 

these budget friendly international destination where you visit only 50000
- फोटो : pixa
मालदीव

बीचों से समृद्ध इस देश के बारें में आपने बहुत बार सुना होगा की हीरो-हिरोइन सैर के लिए जा रहे हैं। ऐसे में आपका मन भी करता होगा कि क्यों न हम भी मालदीव जाएं लेकिन आपको लगता होगा कि ये जगह तो बहुत महंगी है और आपके बजट के बाहर है। तो हम आपको बता दें कि मालदीव के सुंदर बीच का मजा आप भी उठा सकते हैं। अगर आप अप्रैल के महीने में जाते हैं तो आपको एक व्यक्ति की फ्लाइट की टिकट महज 12000 रुपये में पड़ेगी। इसके साथ ही यहां पर एक रात किसी गेस्ट हाउस या होटल में ठहरने का किराया 4000 रुपये पड़ेगा और यहां पर घूमने का किराया कुल मिलाकर 15 से 20 हजार के बीच पड़ेगा जिसमें आपके बीच के आसपास की गतिविधियां शामिल हो जाएंगी।  

 

these budget friendly international destination where you visit only 50000
- फोटो : pixa
जापान

इस खूबसूरत देश में कोई महज पचास हजार में घूमने की बात कहे तो हर कोई हैरत में पड़ जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर अगस्त या सितम्बर के महीने में यहां की सैर की जाए तो दिल्ली या कोच्चि से फ्लाइट का किराया पड़ेगा 25000 रुपये। इस देश में घूमना महंगा नहीं है, आप जापान के टोक्यो, ओसाका, क्योटो जैसे शहर को देखने के लिए दिनभर का पास ले सकते हैं जो केवल 400 से 700  रुपये का पड़ेगा। इसके साथ ही खाने के लिए भी आपको बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। पांच सौ में आप जापानी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
these budget friendly international destination where you visit only 50000
- फोटो : pixa
फिलीपींस 

पूरी दुनिया में प्रकृति के इतने सुंदर नजारें हैं कि शायद हमारा एक जीवन भी कम पड़ जाए। इन्हीं सुंदर नजारों से भरा हुआ हैं फिलीपींस। इस आकर्षक देश में हरे भरे पहाड़ और समुद्र का नजारा देखने को मिले तो कौन नहीं जाना चाहेगा। ऐसे ही एक जगह फिलीपींस की विजायस। इस खूबसूरत जगह की सैर के लिए अगर आप जाना चाहते हैं तो जुलाई या अगस्त का महीना सही होगा। यहां जाने का हवाई किराया चेन्नई या कोच्चि एअरपोर्ट से 20000 रुपये पड़ेगा। ये देश घूमने के लिहाज से महंगा नहीं है तो यहां पर आपको अपने बजट की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। यहां पर खाना, रहना सब बहुत कम पैसों में हो जाएगा। और हां यहां पर आप वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का भी मजा उठा सकते हैं वो भी महज दस हजार रुपये में।

 

विज्ञापन
these budget friendly international destination where you visit only 50000
- फोटो : pixa
आस्ट्रेलिया 

अब आपको लग रहा होगा कि 50000 रुपये में घूमने की बात वो भी सिडनी जैसी जगह। आस्ट्रेलिया देश महंगा है लेकिन अगर कहीं भी प्लानिंग के साथ घूमने जाएं तो फिर आप अपने बजट के हिसाब से घूम सकते हैं।सिडनी जाने के लिए अगर आप दिल्ली या कोलकाता से सफर करते हैं तो आपका हवाई किराया महज 21000-25000 तक पड़ेगा। होटल में रुकने का इरादा है तो दो हजार रुपये एक रात का किराया आपको पड़ेगा। इसके साथ ही यहां पर घूमने के लिए अगर आप ओपल पास लेते हैं तो यह भी आपको लगभग 200 रुपये के आसपास ही पड़ेगा। इस पास के साथ आप दिन भर में कहीं भर भी घूम सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed