फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिक्किम की इन खूबसूरत जगहों पर एक बार जरूर घूमकर आएं, मन को मिल सकता है सुकून

Wed, 03 Mar 2021 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 03 Mar 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
These are places to visit in Sikkim
sikkim - फोटो : istock

जब भी आप कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं, तो मन में कई तरह की चीजें चलती हैं कि आखिर हमें घूमने के लिए कब जाना चाहिए, क्या-क्या तैयारी करनी चाहिए जैसे कई सवाल हमारे मन में चलते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा सवाल जो हर किसी को परेशान करता है वो ये है कि हम घूमने के लिए कहां जाए। हर कोई चाहता है कि वो ऐसी जगह यात्रा पर जाएं, जहां उन्हें शांति मिले, एडवेंचर मिले और कई शानदार चीजें मिले। ऐसे में आप सिक्किम जा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप सिक्किम की किन-किन जगहों में घूमने जा सकते हैं, ताकि आप अपनी छुट्टियों को जमकर एंजॉय कर सके।

These are places to visit in Sikkim
Lake Tsomgo - फोटो : istock

त्सोंगमो झील

  • त्सोंगमो झील काफी आकर्षक है, और ये 12300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। सर्दियों में ये झील बर्फ के मैदान की तरह दिखती है। यहां आप याक की सवारी कर सकते हैं, और इसके बाद आप नाथू ला जा सकते हैं। झील के पास आप कई खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं। यहां वादियों के बीच की खूबसूरती हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। यहां आप सूपी मैगी का आनंद भी ले सकते हैं, जो काफी ज्यादा मशहूर है। इसके अलावा आप हनुमान टॉक के दर्शन भी कर सकते हैं, जो कि 7200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
These are places to visit in Sikkim
Gangtok - फोटो : Pixabay

गान्तोक

  • गान्तोक सिक्किम की राजधानी है। ऐसे में आपका यहां जाना तो बनता है। ये जगह घूमने के लिए बेहद सही है। यहां आप रुमटेक मठ जा सकते हैं। साथ ही नामग्याल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भी जा सकते हैं। इसके अलावा यहां आप ताशी व्यू पॉइंट जा सकते हैं, जहां से आप सूर्यास्त का बेहद खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यहां रहने के लिए खूबसूरत होटल भी हैं। इसके अलावा ये जगह मोमोज के लिए भी जानी जाती है, क्योंकि यहां के मोमोज काफी ज्यादा फेमस है। आप इनका स्वाद भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are places to visit in Sikkim
युमथांग घाटी - फोटो : Facebook/Nature Photos

युमथांग

  • जब भी बात किसी फूलों की घाटी की होती है, तो युमथांग की बात जरूर होती है। यहां आपको बुरांश के फूल आसानी से मिल जाएंगे। यहां प्रकृतिक के कई खूबसूरत नजारे, नदी आदि देखने को मिल जाएगी। यहां आप युमथांग वैली की सैर कर सकते हैं, जहां आपको कई दिलकश नजारे देखने को मिल जाएंगे। यहां आपको बर्फबारी भी मिल जाएंगी। यहां आप जीरो पॉइंट पर जाकर मैग्गी और मोमोज का स्वाद ले सकते हैं।
विज्ञापन
These are places to visit in Sikkim
लाचुंग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Gangtok

लाचुंग

  • आप अगर सिक्किम गए हैं, तो आप लाचुंग भी जा सकते हैं। यहां आपको सेब के बाग, गांव और बर्फ से ढकी पहाड़ की चोटियां दिख जाएंगी। यहां आप मठ और हस्तकला का भी लुफ्त उठा सकते हैं। यहां एक छोटा सा गांव भी है, जहां जाकर आप गांव का एहसास ले सकते हैं। यहां आप मैगलन्स एप्पल वैली इन भी जा सकते हैं। यहां आपको अच्छा तिब्बती खाना भी मिल जाएगा, जो अपने स्वाद के लिए काफी जाना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed