फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: जिस कश्मीर पर बनी है फिल्म, उसे देखने के लिए विदेश से आते हैं लोग, बहुत खूबसूरत हैं यहां के नजारे

Thu, 17 Mar 2022 02:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 17 Mar 2022 02:59 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Top Beautiful Tourist Places To Visit in Kashmir
कश्मीर की मशहूर जगहें - फोटो : Istock

इन दिनों विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सुर्खियों में है। इस फिल्म को देखने के लिए लोगों की होड़ लगी है। फिल्म लगातार हाउस फुल जा रही है। फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। वैसे तो मान से ही स्पष्ट हो रहा है कि यह फिल्म कश्मीर से संबंधित है। ये वही कश्मीर है, जिसके लिए पाकिस्तान भारत से लड़ता आ रहा है। यह वही कश्मीर है, जहां से कश्मीरी पंडितों को बर्बरता के साथ निकाल दिया गया। कश्मीर से जुड़े विवाद तो बहुत हैं लेकिन दुनिया कश्मीर को एक और कारण से जानती है। वह है कश्मीर की खूबसूरती। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। विदेशों से लोग भारत में कश्मीर घूमने के लिए आते हैं। कश्मीर की खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। अगर आप स्विट्जरलैंड और पेरिस जैसी जगहों से इम्प्रेस हैं या वहां जाना चाहते हैं तो पहले आपको भारत की इस खूबसूरत जगह की सैर जरूर कर लेनी चाहिए। कश्मीर किसी भी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं। आगे की स्लाइड्स में आपको विवादों से अलग एक खूबसूरत कश्मीर के सबसे आकर्षक नजारों की सैर पर ले जा रहे हैं। 

The Kashmir Files Top Beautiful Tourist Places To Visit in Kashmir
कश्मीर की मशहूर जगहें - फोटो : अमर उजाला

अरु वैली

वैसे तो कश्मीर में कई सारी वादियां हैं, जो विश्व प्रसिद्ध हैं लेकिन अगर आप कम दिन की यात्रा पर हैं तो यहां के कुछ सबसे सुंदर नजारों को देख सकते हैं। इन्हीं में से एक है 'अरु वैली'। पहलगाम से 12 किलोमीटर की दूरी पर अरु वैली हिल स्टेशन है। इस छोटे से हिल स्टेशन की खूबसूरत विदेशी पर्यटक स्थल से कम नहीं है। अरु वैली में झरने, चोटियां और प्राकृतिकता का भरपूर लुत्फ उठाने को मिलेगा। यहां से कुछ दूरी पर आपको लिद्दरवट वैली, कोल्हाई ग्लेशियर, तरसर मानसर झील और बैसारन वैली भी घूमने को मिल सकता है।

The Kashmir Files Top Beautiful Tourist Places To Visit in Kashmir
कश्मीर की मशहूर जगहें - फोटो : iStock

गुरेज

कश्मीर का युसमर्ग और गुरेज घाटी भी काफी मशहूर हैं। गुरेज वैली श्रीनगर से 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां खूबसूरत झीले भी देखने को मिलती हैं। गुरेज से आप मानसबल और वूलर झील के मनमोहक दृश्य देख सकते हैं। गुरेज में किशनगंगा नदी भी बहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Top Beautiful Tourist Places To Visit in Kashmir
कश्मीर की मशहूर जगहें - फोटो : istock

थाजीवास ग्लेशियर

जम्मू कश्मीर के थाजीवास ग्लेशियर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह जगह सफेद बर्फ के चादर से ढकी है। सर्दियों में यहां की सुंदरता देखते ही बनती है। इसके अद्भुत नजारे विश्व प्रसिद्ध हैं।

विज्ञापन
The Kashmir Files Top Beautiful Tourist Places To Visit in Kashmir
कश्मीर की मशहूर जगहें - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर

कश्मीर आने वाले श्रीनगर न घूमें तो सफर अधूरा है। श्रीनगर अपना प्राकृतिक सुंदरता, खूबसूरत झीलों, हस्तशिल्प और प्राकृतिक उद्यानों के लिए प्रसिद्ध है। श्रीनगर में घूमने के लिए काफी सारी आकर्षक जगहें हैं, जैसे डल झील, मुगल गार्डन, वुलर झील, बारामूला, अनंतनाग, शंकराचार्य मंदिर आदि। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed