फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: गर्मी की छुट्टियों में घूमें शिमला-मनाली, रहने और खाने की नहीं करनी पड़ेगी चिंता

Fri, 08 Apr 2022 12:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 08 Apr 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
shimla manali chandigarh irctc tour package on flight gives stay and eat in minimum price
Irctc tour package - फोटो : istock

गर्मियों की छुट्टियों में किसी ठंडे जगह घूमने की इच्छा है तो आईआरसीटीसी का ये पैकेज जरूर आपके काम आएगा। ज्यादातर लोग गर्मी में पहाड़ों की सैर करना पसंद करते हैं। क्योंकि इन जगहों पर हल्की ठंड बनी रहती है। ऐसी ठंडी जगह में शिमला और मनाली सैलानियों की पहली पसंद है। अगर आप भी इस गर्मी घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो आईआरसीटीसी का ये पैकेज जरूर जानें। इसमे घूमने, ठहरने के साथ ही खाने की भी सुविधा मिलेगी। 

shimla manali chandigarh irctc tour package on flight gives stay and eat in minimum price
tourist manali - फोटो : अमर उजाला
क्या सुविधाएं नही है

आईआरसीटीसी का ये पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। इतनी लंबी छुट्टियों का मजा आप अपने परिवार के साथ आसानी से ले सकते हैं। इस पैकेज में रहने की सुविधा के साथ ही खाने की भी सुविधा मौजूद है। हालांकि मिनरल वाटर, प्रवेश शुल्क. टिकट, वीडियो कैमरा शुल्क, बोटिंग या फिर अन्य शुल्क, अटल टनल पर वाहन शुल्क के साथ ही कपड़े धोने का खर्च, वाइन, टेलीफोन शुल्क, ड्राईवर, गाइ़ड को टिप देना शामिल नही है। 

shimla manali chandigarh irctc tour package on flight gives stay and eat in minimum price
shimla manali tour - फोटो : pixabay
यात्रा कब शुरू होगी

अगर इस पैकेज को लेना चाहते हैं तो जान लें कि ये यात्रा 9 मई 2022 से शुरू होगी। जो कि 16 मई तक चलेगी। इसमे 7 रात और 8 दिन का पैकेज शामिल है। सात ब्रेकफास्ट के साथ ही सात डिनर इस पैकेज में शामिल है। पूरी ट्रिप में दो रात शिमला, तीन रात मनाली के साथ ही एक रात चंडीगढ़ और एक रात दिल्ली रहने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shimla manali chandigarh irctc tour package on flight gives stay and eat in minimum price
family tour - फोटो : Istock

वहीं बात करें किराए की तो सिंगल व्यक्ति का किराया 58,570 है तो वहीं अगर आप दो लोग जाते हैं तो प्रत्येक व्यक्ति का किराया 42,730 रुपये होगा। जबकि तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 40,280 रुपये खर्च करने होंगे। इस 7 रात और 8 दिन के पैकेज की पूरी डिटेल ये है। 

विज्ञापन
shimla manali chandigarh irctc tour package on flight gives stay and eat in minimum price
flight tour - फोटो : Social Media
टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का होगा
  • पैकेज का नाम- शिमला, मनाली, चंडीगढ़
  • दिन- 7 रात और 8 दिन का टूर
  • जाने का दिन- 9 मई 2022
  • ट्रैवलिंग मोड- फ्लाइट
  • कोच्चि एयरपोर्ट से सुबह 9:15 बजे फ्लाइट डिपार्चर होगी 

इस टूर की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं। वहीं अगर आप ऑनलाइन बुकिंग नहीं करना चाहते तो फिर पर्यटक सुविधा केंद्र या फिर क्षेत्रीय कार्यालयों से भी इस टूर की बुकिंग करा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed