फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2023: अंग्रेजों के जमाने का है भारत का ये रेलवे स्टेशन, आजादी के बाद भी है पहले जैसा

Wed, 25 Jan 2023 05:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Jan 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2023 Historical Railway Station In India Singhabad Railway Station History and Interesting Facts
सबसे पुराना रेलवे स्टेशन - फोटो : amar ujala

Republic Day 2023 Historical Railway Station: भारत अपना 64वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह दिन भारत के राष्ट्रीय पर्वों में से एक महत्वपूर्ण दिन है। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान अपनाया गया था और भारत एक गणतंत्र राष्ट्र बन गया था। तब से अब तक देश में बहुत कुछ बदला। भारत ने आजादी के बाद से बहुत विकास किया। कई क्षेत्रों में विकास देखा गया और परिवर्तन देखने को मिले। ब्रिटिश ही भारत में ट्रेन लेकर आए। आजादी से पहले ही भारत में ट्रेन चलने लगी थी और कई रेलवे स्टेशन भी थे। लेकिन आजादी के बाद हुए विकास के बाद भी कई रेलवे स्टेशन हैं जो ऐतिहासिकता को अपने में समाये हुए हैं। फिलहाल भारत में लगभग सात हजार से अधिक रेलवे स्टेशन हैं। इनमें से कुछ रेलवे स्टेशन ऐतिहासिकता की कहानी समेटे हुए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के सबसे पुराने और आखिरी रेलवे स्टेशन के बारे में बता रहे हैं। अंग्रेजों के जमाने का यह रेलवे स्टेशन आज भी वैसा ही है, जैसा आजादी से पहले था। आइए जानते हैं देश के सबसे पुराने और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन के बारे में।


 

Republic Day 2023 Historical Railway Station In India Singhabad Railway Station History and Interesting Facts
सिंहाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : Facebook

सबसे पुराना रेलवे स्टेशन

भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन का नाम सिंहाबाद है। यह भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन है, जो कि बांग्लादेश की सीमा से सटा है। इस रेलवे स्टेशन का उपयोग मालगाड़ियों के ट्रांजिट के लिए होता है।

Republic Day 2023 Historical Railway Station In India Singhabad Railway Station History and Interesting Facts
भारत-बांग्लादेश मैप - फोटो : Istock

कहां स्थित है सिंहाबाद रेलवे स्टेशन ?

सिंहाबाद रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हबीबपुर इलाके में स्थित है। इस रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही बांग्लादेश की सीमा है, जहां लोग पैदल ही घूमने चले जाते हैं। सिंहाबाद रेलवे स्टेशन के आगे भारत का कोई और रेलवे स्टेशन नहीं है। सिंहाबाद बहुत ही छोटा रेलवे स्टेशन है। यहां ज्यादा चहल-पहल नहीं होती, क्योंकि इस रेलवे स्टेशन पर यात्री कम और मालगाड़ियों का आवागमन अधिक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2023 Historical Railway Station In India Singhabad Railway Station History and Interesting Facts
अंग्रेजों के जमाने की ट्रेन - फोटो : Istock

गुलाम भारत के दौर में बना था ये स्टेशन

जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था, तब यह रेलवे स्टेशन बना था। बाद में आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हो गया और यह रेलवे स्टेशन बंद हो गया। लंबे अरसे से सिंहाबाद रेलवे स्टेशन वीरान पड़ा था। 1978 में इस रूट पर मालगाड़ियां फिर चलना शुरू हुईं। उस दौर में भारत से बांग्लादेश के लिए मालगाड़ियों का आवागमन होता था।

विज्ञापन
Republic Day 2023 Historical Railway Station In India Singhabad Railway Station History and Interesting Facts
ट्रेन - फोटो : Istock

सिंहाबाद रेलवे स्टेशन जैसे का तैसा

आजादी के बाद से सिंहाबाद रेलवे स्टेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ। साल 2011 नवंबर महीने में एक पुराने समझौते में संशोधन हुआ और नेपाल को इस रूट में शामिल कर लिया गया। भारत से बांग्लादेश के अलावा नेपाल जाने वाली ट्रेनें भी इस रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने लगीं। भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन सिंहाबाद ह और बांग्लादेश का पहला रेलवे स्टेशन रोहनपुर है। भारत और बांग्लादेश के बीच मालगाड़ियों का खेप रोहनपुर-सिंहाबाद ट्रांजिट प्वाइंट से ही निकलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed