{"_id":"5eb4603d8ebc3e90440d5977","slug":"rajasthan-mount-abu-beautiful-hill-station-places-to-visit-explore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहद ही खूबसूरत है राजस्थान का ये हिल स्टेशन, ऊंची पहाड़ी पर स्थित है खूबसूरती का एक अनोखा नमूना","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
बेहद ही खूबसूरत है राजस्थान का ये हिल स्टेशन, ऊंची पहाड़ी पर स्थित है खूबसूरती का एक अनोखा नमूना
Sat, 23 May 2020 09:11 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 23 May 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
mount abu
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की की संस्कृति, रहन-सहन पांरपरिक धरोहर हर किसी का मन मोह लेती है। राजस्थान जहां भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, वहीं राजस्थान में एक ऐसी जगह है जहां दूर-दूर तक गर्मी का नामो-निशान नहीं है।
- फोटो : social media
अचलगढ़ किला
- माउंट आबू में अचलगढ़ किला आकर्षण का केन्द्र है। इस किले की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं यहां के खूबसूरत नजारें। यह किला मवाद के राजा राणा कुम्भा ने बनवाया था। यह किला पहाड़ी पर स्थित है। इस किले में स्थापित अचलेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता हैं कि यहां के मंदिर में भगवान शिव के पैरों के निशाने देखने को मिलते हैं।
- फोटो : social media
सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट
- माउंट आबू का सबसे खूबसूरत नजारा है सूर्योदय और सूर्यास्त होना। माउंट आबू पहाड़ी पर स्थित है और यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त होने का अप्रतिम नजारा देखने को मिलता है। इस जगह को सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट के नाम से जाना जाता है। सुबह और शाम का यह नजारा देखने लायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : social media
टॉड रॉक
- माउंट आबू में एक विशाल पत्थर है जिसे टॉड रॉक कहा जाता है। इस विशाल पत्थर का आकार एक मेंढ़क जैसा लगता है, जिसे देख यह महसूस होता है कि कोई मेंढ़क नदी में कूदने की तैयारी में हो। एक पत्थर जो मेंढ़क का आकार लिए हुए उसे देख प्रकृति की खूबसूरती पर गर्व और हैरानी होती है।
नन रॉक
- नन रॉक घूंघट डालें किसी स्त्री के जैसा प्रतीत होता है। एक पत्थर जो किसी स्त्री का रूप लिए हुए है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
नक्की झील
- नक्की झील के लिए कहा जाता है कि इस झील को देवताओं ने अपने नाखूनों से खोदा था। नक्की झील का पानी सर्दियों में जम जाता है, जिसकी वजह से यह झील किसी बर्फ की चादर जैसी प्रतीत होती है। ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह झील खूबसूरती का एक अनोखा नमूना है।