फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी पर इन 5 मंदिरों में उमड़ती है भक्तों की भीड़, आप भी करें दर्शन

Wed, 11 Sep 2024 08:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 11 Sep 2024 08:02 AM IST
सार

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस खास तिथि को श्री राधा रानी का अवतरण हुआ था। राधा अष्टमी के मौके पर राधा जी के साथ कृष्ण जी की पूजा भी की जाती है। इस पर्व पर राधा कृष्ण की पूजा के लिए इन मशहूर राधा कृष्ण मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
 

विज्ञापन
Radha Ashtami 2024 Visit Famous Radha Rani Temples In India Radha Krishna Mandir
राधा रानी के मंदिर - फोटो : Amar Ujala

Radha Ashtami 2024:  जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा चुका है, वहीं अब राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार राधा अष्टमी 11 सितंबर 2024 को मनाई जा रही है। कहते हैं राधा रानी की पूजा के बिना भगवान कृष्ण की भक्ति अधूरी मानी जाती है। ऐसे में राधा अष्टमी के दिन राधा रानी की आराधना की जाती है।



धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस खास तिथि को श्री राधा रानी का अवतरण हुआ था। राधा अष्टमी के मौके पर राधा जी के साथ कृष्ण जी की पूजा भी की जाती है। इस पर्व पर राधा कृष्ण की पूजा के लिए इन मशहूर राधा कृष्ण मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Radha Ashtami 2024 Visit Famous Radha Rani Temples In India Radha Krishna Mandir
राधारानी मंदिर, बरसाना - फोटो : instagram

राधा रानी मंदिर, बरसाना

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना में राधा रानी का ऐतिहासिक मंदिर स्थित है। इस मंदिर को "बरसाने की लाडली जी का मंदिर" और "राधा रानी का महल" भी कहा जाता है। मंदिर का काफी महत्व है, क्योंकि राधा  जी का जन्म बरसाना में ही हुआ था। इस मंदिर में राधा रानी की पूजा श्री लाडली लाल के रूप में होती है, जहां राधा कृष्ण युगल स्वरूप में विराजमान है। मंदिर  में काफी भीड़  रहती हैं और राधा अष्टमी के दिन यहां की रौनक देखते ही बनती है।

Radha Ashtami 2024 Visit Famous Radha Rani Temples In India Radha Krishna Mandir
राधारमण मंदिर - फोटो : instagram

श्री राधा रमण मंदिर

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में भगवान कृष्ण और राधा जी को समर्पित श्री राधा रमण मंदिर स्थित है।  इस मंदिर की स्थापना गोपाल भट्ट स्वामी द्वारा 16वीं शताब्दी में की गई थी। मान्यता है कि 500 साल पहले शालिग्राम शिला से भगवान यहां प्रकट हुए थे। राधा अष्टमी के मौके पर यहां भक्तों की भीड़ लगती है और दर्शन के लिए यह दिन बेहतर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radha Ashtami 2024 Visit Famous Radha Rani Temples In India Radha Krishna Mandir
श्री राधा गोपीनाथ मंदिर, - फोटो : instagram

श्री राधा गोपीनाथ मंदिर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में राधारानी जी का भव्य मंदिर है, जो कि इस्कॉन टेंपल समूह का एक हिस्सा है। मंदिर में भगवान कृष्ण और राधा रानी जी विराजमान है। इस मंदिर की सुंदरता और भव्यता को देखने के लिए मुंबई घूमने आने वाले देश विदेश के पर्यटक यहां जाते हैं। राधा अष्टमी के मौके पर यहां विशेष पूजा और भजन कार्यक्रम का आयोजन होता है,  जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं।

विज्ञापन
Radha Ashtami 2024 Visit Famous Radha Rani Temples In India Radha Krishna Mandir
राधा कृष्ण मंदिर - फोटो : instagram

रंग महल, वृंदावन

मथुरा जिले के वृंदावन में रंग महल मंदिर स्थित है। इस मंदिर में प्रतिदिन राधा कृष्ण का पलंग लगा दिया जाता है और पूरा रंग महल सजा दिया जाता है। इसके अलावा राधारानी के श्रृंगार का सामान रख कर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। कहते हैं कि जब प्रात: मंदिर के कपाट खुलते हैं तो सारा सामान अस्त व्यस्त मिलता है। मान्यता है कि रात्रि में राधा-कृष्ण सामान का उपयोग करते हैं और रासलीला करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed