फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pre-Wedding Photoshoot Places: कपल को कराना है प्री-वेडिंग फोटोशूट, तो बेस्ट रहेंगी ये रोमांटिक जगहें

Thu, 26 Oct 2023 03:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 26 Oct 2023 03:57 PM IST
विज्ञापन
Pre Wedding Photoshoot places in Delhi Best For Couple
प्री वेडिंग फोटो शूट - फोटो : amar ujala

शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार वालों, दोस्त और रिश्तेदारों की खूब तस्वीरें क्लिक होती हैं। शादी के हर एक फंक्शन की याद को ताजा करने के लिए कैमरामैन या ड्रोन पूरी शादी को अपने कैमरे में कैप्चर करते हैं। शादी के बाद आप इन तस्वीरों को देख अपने खास दिन को याद करते हैं लेकिन अब एक नया ट्रेंड आ गया है, वह है प्री-वेडिंग फोटोशूट का। शादी में तो कपल के साथ परिवार और रिश्तेदार सभी तस्वीरों में होते हैं। पति-पत्नी के कपल पोज कम ही हो पाते हैं। होते भी हैं तो एक ही तरह के कपड़ों, जिसे वह शादी के समय पहनते हैं, उसी में सारी तस्वीरें बन जाती हैं। लेकिन शादी से पहले होने वाले दूल्हा और दुल्हन अपनी कपल तस्वीरें क्लिक करवाते हैं। रोमांटिक माहौल में प्यार जताते या एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए अपने मनपसंद पोज देते हैं। ये सब वह प्री वेडिंग फोटोशूट में करते हैं। अब सवाल है कि कपल प्री-वेडिंग फोटोशूट कहां कराएं? इसके लिए कई खूबसूरत और रोमांटिक जगहें हैं, जहां शादी से पहले कपल अपनी तस्वीरें क्लिक करवा सकती हैं। ये लोकेशन प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए परफेक्ट हैं। चलिए जानते हैं भारत में प्री-वेडिंग फोटोशूट की सबसे बेस्ट जगहों के बारे में।

 

Pre Wedding Photoshoot places in Delhi Best For Couple
हुमायूं का मकबरा - फोटो : istock

हुमायूं का मकबरा

दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो यहां हुमायूं का मकबरा फोटोशूट के लिए काफी बेस्ट जगह रहेगी। यहां पूरे इलाके में आप कहीं भी फोटोशूट करवा सकते हैं। अपने पार्टनर के हाथ में हाथ डाले आप एक से बढ़कर एक रोमांटिक पोज दे सकते हैं।

Pre Wedding Photoshoot places in Delhi Best For Couple
हौज खास विलेज - फोटो : istock

हौज खास विलेज

साउथ दिल्ली में स्थित हौज खास विलेज भी आउटडोर प्री-वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट बैकग्राउंड दे सकता है। यहां पर ऐतिहासिक किला और झील की सुंदरता के बीच जब तस्वीरों में कपल जब एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले नजर आएंगे, तो वह पल उनके लिए हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pre Wedding Photoshoot places in Delhi Best For Couple
लोधी गार्डन - फोटो : facebook.com/delhitourism

लोधी गार्डन 

दिल्ली के ही लोधी गार्डन में भी आप अपने पार्टनर के साथ शादी से पहले फोटोशूट करा सकते हैं। यहां आपको मोहम्मद शाह का मकबरा, सिकंदर लोदी का मकबरा, शीशा गुंबद और बारा गुंबद जैसी स्मारकों में फोटो क्लिक कराएंगे तो राॅयल कपल जैसा माहौल बनेगा। 

विज्ञापन
Pre Wedding Photoshoot places in Delhi Best For Couple
गार्डन ऑफ फाइव सेंसिज - फोटो : facebook.com/delhitourism

गार्डन ऑफ फाइव सेंसिज

दिल्ली के गार्डन ऑफ फाइव सेंसिज में भी कपल प्री-वेडिंग फोटोशूट करा सकते हैं। ये जगह काफी फेमस है और कपल की तस्वीरे काफी अच्छे बैकग्राउंड के साथ आएंगी। यहां फोटोशूट कराने के लिए टिकट लेना पड़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed