फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार के साथ मनानी हो छुट्टी या अकेले करना हो सफर, मनमोहक वादियों में ठहरने का है मौका

Fri, 28 Jun 2019 01:16 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 28 Jun 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
irctc offers 6 days darjeeling dhr heritage tour start in october 2019
- फोटो : Pixabay

चाय के बागानों, पहाड़ों और खुशनुमा मौसम वाला हिल स्टेशन दार्जिलिंग काफी खूबसूरत है। आस-पास वाले कई हिल स्टेशन घूमने का अवसर तो आपको मिला होगा लेकिन बंगाल की तरफ बसी इस मनोरम जगह अगर नहीं घूम पाए हैं तो इस बार ये मौका हाथ से जाने मत दीजिए। परिवार के साथ जाना हो या अकेले सफर तय करना हो ये खास ऑफर आपको जन्नत की सैर कराएगा।

irctc offers 6 days darjeeling dhr heritage tour start in october 2019
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए दार्जिलिंग की सैर का खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत यात्री कुर्सोंग और दार्जिलिंग की यात्रा कर सकेंगे। टूर पैकेज का नाम ' दार्जिलिंग डीएचआर हेरिटेज टूर' है। ये सफर ट्रेन द्वारा तय किया जाएगा। 
irctc offers 6 days darjeeling dhr heritage tour start in october 2019
इस टूर की शुरुआत पश्चिम बंगाल के सियालदाह रेलवे स्टेशन से होगी। कंचनकन्या ऐक्सप्रेस ट्रेन द्वारा यात्री एक रात की यात्रा करते हुए नई जलपाईगुड़ी पहुंचेंगे। यात्रियों के लिए एसी कोच बुक होगा और टूर के पहले दिन रात का खाना ट्रेन में ही होगा। टूर के लिए डबल शेयरिंग का किराया 23 हजार 410 रुपए है और ट्रपिल शेयरिंग के लिए 21 हजार 860 रुपए है। छह दिन का ये टूर 18 अक्टूबर 2019 से शुरू होगा और 23 अक्टूबर 2019 को समाप्त होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
irctc offers 6 days darjeeling dhr heritage tour start in october 2019
दार्जिलिंग के इस टूर पैकेज में एसी का किराया, ट्रेन में दो पैक्ड डिनर और एक नाश्ता, तीन रात दार्जिलिंग में ठहरना, तीन नाश्ता, तीन डिनर और साइट सीइंग के लिए नॉन एसी गाड़ी से सफर शामिल है। इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस और टूर मैनेजर भी शामिल है। 
विज्ञापन
irctc offers 6 days darjeeling dhr heritage tour start in october 2019
- फोटो : social media
रातभर यात्रा के बाद ट्रेन अगली सुबह नई जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, यहां यात्रियों को नाश्ता दिया जाएगा और यहां से कुर्सोंग जाएंगे। होटल में चेक-इन करने के बद कुर्सोंग और माल रोड में शाम का वक्त घूमने-आराम करने के लिए मुफ्त रहेगा। पूरे टूर के दौरान यात्री दार्जिलिंग में रुकेंगे। सोचिए, दार्जिलिंग की मनमोहक वादियों में 3 रात रुकने का अवसर मिलेगा। तीसरे दिन सुबह नाश्ता करने के बाद टाइगर हिल और साइट सीइंग के लिए यात्री निकलेंगे और शाम के वक्त दार्जिलिंग की सैर करेंगे। चौथे दिन उत्तर बंगाल और आस-पास के टूरिस्ट प्लेस की सैर यात्री करेंगे। इनमें कुर्सोंग भी शामिल हैं।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed