{"_id":"5d19d0e58ebc3e3cb67b624a","slug":"patnitop-best-destination-for-travelling-in-jammu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहर की भागदौड़ से हो गए हैं परेशान तो पहुंच जाइए जम्मू के इस डेस्टिनेशन पर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
शहर की भागदौड़ से हो गए हैं परेशान तो पहुंच जाइए जम्मू के इस डेस्टिनेशन पर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप शांति और सुकून खोज रहे हैं तो बस कुछ दिनों के लिए अपने काम को अलविदा कहकर बैग पैक करें निकल जाएं शपर पर। अब आप सोच रहे होंगे भला इतनी गर्मी में कहां जाएं तो हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे बेहतरीन डेस्टिनेशन के बारे में जहां आपको सुकून मिलेगा। शहर की भागदौड़ से बहुत दूर जहां आपको सिर्फ पहाड़ों से टकराती हुई हवाओं की आवाजें सुनाई देंगी।
2 of 5
- फोटो : social media
हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां और दूर-दूर तक फैले चारगाह सभी के दिलों को सुकून देते हैं। और ऐसा ही कुछ सुकून आपको पटनीटॉप में मिलेगा। प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर करने वालों के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है पटनीटॉप। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
3 of 5
- फोटो : social media
खूबसूरती और वाटरफॉल के अलावा यहां एडवेंचर एक्टिविटीज पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। पटनीटॉप अगर आप फ्लाइट के जरिए जाना चाहते हैं तो नजदीकी एयरपोर्ट जम्मू में है। जम्मू से करीब पटनीटॉप 111 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर पटनटॉप जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अगर आप ट्रेन से पटनटॉप जाना चाहते हैं तो जम्मूतवी रेलवे स्टेशन जा सकते हैं या फिर उधमपुर जा सकते हैं। देश के कई हिस्सों से यहां के लिए ट्रेनें चलती हैं। इसके अलावा अगर आप सड़क से जाना चाहते हैं तो जम्मू, उधमपुरा, कटरा जैसी जगहों से बस से पटनीटॉप पहुंच सकेत हैं। यहां से आप टैक्सी से भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : PIXABAY
पटनीटॉप या पटनी टॉप, जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित एक खुबसूरत हिल रिसॉर्ट है। इस स्थान को वास्तविक रूप से ‘पाटन दा तालाब’ नाम से जाना जाता था जिसका अर्थ है ‘राजकुमारी का तालाब’। एक कहावत के अनुसार राजकुमारी नहाने के लिए प्रतिदिन इस तालाब का उपयोग करती थीं। हालांकि कुछ सालों बाद इसका नाम ‘पाटन का तालाब’ से बदलकर पटनीटॉप हो गया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।