{"_id":"5d19b7968ebc3e3cb5446c59","slug":"himachal-best-destination-is-beral-for-trekking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वादियों की गोद में बसा है ये छोटा सा खूबसूरत गांव, जहां सिर्फ हरियाली और ठंडी हवाएं","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
वादियों की गोद में बसा है ये छोटा सा खूबसूरत गांव, जहां सिर्फ हरियाली और ठंडी हवाएं
गर्मी की तपिश दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोग गर्मी से बेहाल हैं और इसके प्रकोप से बचने के लिए लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। ताकि उनको इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सके। चारों तरफ पहाड़, नदियां और ठंडी हवाएं इतना कुछ है जो आपको पहाड़ की ओर खींच लाता है। ऐसे में अगर आप गर्मी से परेशान हैं तो हम आपको उन बेहतरीन खूबसूरत और ठंड जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सिर्फ आप और पहाड़ों से टकराती हुई हवाएं मौजूद होंगी।
2 of 5
- फोटो : social media
इस वक्त जब आप पहाड़ों की ओर रुख कर रहे होंगे तो चारों ओर बस भीड़ ही भीड़ आपको नजर आएगी। ऐसे में हम आपके लिए एकांत वाली जगह खोज कर लाएं है, जिसका नाम बैरल है। छुट्टी मनाने का मतलब ये नहीं की तेज चिलचिलाती हुई धूप में आप जल रहे हों। ब्लकि घूमना वो है जब आप कुदरत के नजारों से लदे हुए इस छोटे से पहाड़ी गांव में वक्त बिताएं।
3 of 5
- फोटो : social media
बेरल शिमला से महज 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आपको वो सबकुछ मिलेगा, जिसकी तलाश में आप शहरों की चकाचौंध से दूर भटकते हुए आए हैं। हरियाली से लदे हुए पहाड़, पौराणिक मंदिर और प्यारे से स्थानीय लोग। बेरल गांव रोहरू जिले में बसा हुआ है। यह जगह अभी लोगों की पहुंच से दूर है। इसलिए और खूबसूरत लगती है यह जगह। बेरल के आस-पास के इलाके में घने जंगलों से गुजरती हाइकिंग और ट्रेकिंग के लिए कई रास्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
अपने अंदर के ट्रैकर्स को जगाइए और निकल पड़िए सैर पर। बेरल में गिरी गंगा मंदिर स्थित है। यहां के सभी पहाड़ी रास्तों में से गिरी गंगा मंदिर का रास्ता सबसे कठिन है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर की खोज एक साधु ने की थी। साधु लोटे में गंगा जल लेकर आ रहे थे। इस दौरान उनका लोटा गिर गया और देवघर के घने पेड़ों के बीच मंदिर की स्थापना हुई।
विज्ञापन
5 of 5
बेरल में अभी लोगों का आना-जाना कम है और यही कारण है कि आपको स्थानी ढाबे ज्यादा मिलेंगे, जहां आपको उत्तर भारतीय खाना मिलेगा। अगर आपको हिमाचली खाने का स्वाद लेना है तो आपको रोहरू में ढेर सारे विकल्प मिल जाएंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।