फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   New Year Celebration Ideas Places To Celebrate New Year Party In Delhi 2023 Know Details

New Year Party 2023: दिल्ली में आज कहां हो रही है नए साल की पार्टी? जानें कैसे मिल सकती है एंट्री

Sat, 31 Dec 2022 09:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 31 Dec 2022 09:09 AM IST
विज्ञापन
New Year Celebration Ideas Places To Celebrate New Year Party In Delhi 2023 Know Details
नए साल 2023 का जश्न - फोटो : Istock

New Year Party In Delhi 2023 :  वर्ष 2023 का आगाज होने वाला है। नए साल की शुरुआत को लेकर दुनियाभर के लोग उत्साहित हैं। लोगों ने नए साल के स्वागत की तैयारियां भी पहले से शुरू कर दी हैं। भारत में भी नए साल का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लोग इस मौके पर कुछ खास करना चाहते हैं। भारत के लगभग सभी शहरों में  नए साल का स्वागत पार्टी के जरिए होता है। लोग 31 दिसंबर की रात पार्टी करते हैं और नाचते गाते रात 12 बजे एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। तारीख और साल बदलने की खुशी में लेट नाइट पार्टीज में शामिल होते हैं। वैसे तो लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ घर पर नए साल की पार्टी करते हैं। लेकिन शहरों में न्यू पार्टी का आयोजन भी होता है। इन पार्टीज में अच्छा म्यूजिक, खाना पीना और डांस का पूरा लुत्फ उठाने को मिलता है। इस तरह की पार्टियों में शामिल होने के लिए टिकट या पास की जरूरत पड़ सकती है। अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो नए साल पर दिल्ली एनसीआर में आयोजित हो रही न्यू ईयर पार्टियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। आप भी नए साल की इन पार्टी में हो सकते हैं शामिल।

विज्ञापन


अली ब्रदर्स के साथ नए साल की महफ़िल

नई दिल्ली के ग्रीन पार्क में स्थित मॉलिक्यूल एयर बार में 31 दिसंबर को नए साल की पार्टी का आयोजन हो रहा है। पार्टी रात 8 बजे से शुरू हो जाएगी। खास बात है कि इस पार्टी में अली ब्रदर्स के नाम से मशहूर सूफी गायक परवेज बबलू, परवेज हसन और शाहरुख अली मजे को दोगुना कर देंगे। लाइव डीजे, बेली डांस के साथ ही लजीज खाना और ड्रिंक्स की व्यवस्था रहेगी। पार्टी के लिए पास की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है। बता दें कि इस पार्टी में शामिल होने के लिए आपको 3499 रुपये या उससे ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


डिस्को 22 न्यू इयर ईव सेलिब्रेशन

इम्पेर्फेक्टो पब में नए साल की शानदार पार्टी का आयोजन होगा। दिल्ली, नोएडा, जनपथ, गाजियाबाद, गुरुग्राम के इम्पेर्फेक्टो पब में नए साल की पार्टी का आयोजन हो रहा है। इसमें लाइव परफॉर्मेंस, डिस्को बाॅल पार्टी का मजा और लजीज फूड्स का आनंद ले सकते हैं। इस पार्टी के लिए पास 1500 रुपये से अधिक में ऑनलाइन मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

New Year Celebration Ideas Places To Celebrate New Year Party In Delhi 2023 Know Details
नए साल की पार्टी 2023 - फोटो : Pixabay

स्मॉश

नोएडा के डीएलएफ मॉल में 31 दिसंबर की रात नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इस पार्टी में शामिल होने के लिए 999 रुपये या उससे ज्यादा का पास बुक कर सकते हैं। पार्टी में अच्छा खाना, शराब, लाइव डीजे का पूरा लुत्फ उठा सकेंगे।

न्यू ईयर पार्टी विथ डीजे अनुज- अनिरुद्ध

दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित अशोक होटल में 31 दिसंबर की रात 10 बजे से नए साल की पार्टी में आप भी शामिल हो सकते हैं। डीजे अनुज और डीजे अनिरुद्ध नए साल की पार्टी की रोनक का बढ़ा देंगे। पार्टी में खाने पीने की भी शानदार व्यवस्था है। इस पार्टी के टिकट भी ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed