फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2022: कोरोना काल में नए साल की ट्रिप कर रहे हैं प्लान, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

Fri, 31 Dec 2021 02:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 31 Dec 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
New Year 2022 Travel During Covid 19 safe vacation ideas
नए साल पर यात्रा के टिप्स - फोटो : istock

साल 2021 खत्म हो रहा है और जल्द ही नया साल आ जाएगा। नया साल केवल घर का कलेंडर नहीं बदलेगा, बल्कि नई उम्मीदें और सपने भी लेकर आएगा। ऐसे में इस साल के अंत और नए साल के स्वागत के लिए लोग उत्साहित हैं। नए साल की शुरुआत लोग अपने अपने तरीके से करते हैं। कोई पार्टी करता है, तो कोई नए साल पर घूमने का प्लान बनाता है। घर से बाहर लोग अपने परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ वक्त बिताते हैं। इस साल न्यू ईयर ईव और पहली जनवरी को वीकेंड है। ऐसे में कई लोगों ने नए साल के मौके पर यात्रा पर जाने की योजना बनाई होगी। हालांकि साल के अंत तक कोरोना के मामले बढ़ने और ओमिक्रॉन का संकट आने के कारण लोग असमंजस में हैं कि नए साल पर कैसे सुरक्षित यात्रा करें। चलिए जानते हैं कोरोना के खतरे के बीच नए साल की ट्रिप को सुरक्षित बनाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान।

New Year 2022 Travel During Covid 19 safe vacation ideas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोरोना प्रोटोकाॅल पर डालें नजर 

अगर आप नए साल पर घर से बाहर जा रहे हैं तो पहले ये जान लें कि जहां आप जा रहे हैं वहां कोरोना को लेकर क्या प्रोटोकाॅल या पाबंदियां लगी हुई हैं। जैसे पर्यटकों के लिए डेस्टिनेशन खुला है या नहीं? एंटी के लिए आरटीपीसीआर और वैक्सीनेशन रिपोर्ट जरूरी है या नहीं? ये जानकारी होने के बाद ही बाहर जाएं । 

New Year 2022 Travel During Covid 19 safe vacation ideas
मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल  - फोटो : Agency (File Photo)

मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल 

घर से बाहर जाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप और आपके साथियों ने मास्क लगाया हो। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। ताकि कोरोना फैलने की संभावना कम हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2022 Travel During Covid 19 safe vacation ideas
स्ट्रीट फूड - फोटो : getty images

खाने पीने का रखें ध्यान 

प्रयास करें कि बाहर के स्ट्रीट फूड को खाने से बचें। अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर खाने-पीने के दौरान संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है। किसी यात्रा पर हैं तो ऐसे रेस्टोरेंट में जाएं जहां कोविड नियमों का पालन हो रहा हो। 50 फीसदी लोग ही मौजूद हों। 

विज्ञापन
New Year 2022 Travel During Covid 19 safe vacation ideas
शिमला में उमड़े सैलानी - फोटो : अमर उजाला

सोशल डिस्टेंसिंग है जरूरी 

यात्रा के दौरान दूसरों से दूरी बनाएं रखें। आप किसी दूसरे शहर जा रहे हों या अपने ही शहर के किसी पब्लिक प्लेस पर जाएं लेकिन वहां आने वाली भीड़ से थोड़ी दूरी रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed