नया साल आ गया है। हर तरफ उत्साह का माहौल है। आपलोगों में से भी कई लोगों ने टूर प्लान कर रखा होगा तो कई लोगों ने पार्टी प्लान कर रखी होगी। यह ऐसा समय होता है, जब हमारा ध्यान मुख्यत: खानपान, म्यूजिक और डांस शो, शॉपिंग मॉल या क्लबों में होने वाले कार्निवाल, बॉलीवुड नाइट जैसी चीजों पर होता है। इन सबके बीच हम इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते कि पार्टी या इवेंट स्थल तक कैसे पहुंचा जाए और हम आंख-कान मूंद कर ओला, उबर जैसी टैक्सी सेवाओं पर भरोसा कर बैठते हैं, लेकिन आपने यदि सावधानी न बरती तो नए साल के उत्साह और जश्न के रंग में भंग हो सकता है।
2 of 10
New year party 2020
- फोटो : Pixabay
नए साल के जश्न वाली पार्टी में देर रात होना आम बात है। अधिकतर लोग अपनी गाड़ी से जाना पसंद नहीं करते। खासकर रात में ड्रिंक करने के बाद गाड़ी चलाना सेफ भी नहीं रहता। ऐसे में पार्टी करने के बाद घर पहुंचने के लिए ओला, उबर जैसी कैब सर्विस ही विकल्प होती है। देश के कई शहरों खासकर मेट्रो सिटी में हो रही घटनाओं के बारे में सोचा जाए तो रात में कैब सर्विस लेना बहुत सही नहीं होता। कुछ लोग इसी ताक में रहते हैं कि कैसे युवाओं को शिकार बनाया जाए। ऐसे में हमें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।
कैब बुक करने के बाद अपनी यात्रा शुरू करने से पहले, कार का मॉडल, कलर, नंबर प्लेट जरूर जांच लें कि ये कैब के एप पर बुकिंग के समय दिखाए गए डिटेल्स से मैच खाते हैं या नहीं। कभी भी बुक की गई कैब के अलावा किसी अन्य कैब में बिल्कुल सवार न हों।
उबर या ओला ऐप पर ड्राइवर की फोटो भी दिखती है। ऐसे में जब ड्राइवर कैब लेकर आए तो ऐप वाली फोटो से उसका मिलान कर लें। जांच लें कि कहीं ड्राइवर की जगह कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं बैठा हुआ है। अपनी यात्रा शुरू करने से पहले, नंबर प्लेट और ड्राइवर के साथ कार की एक फोटो भी जरूर क्लिक कर लें।
यात्रा शुरू करने से पहले देख लें कि कैब में चाइल्ड लॉक सक्रिय तो नहीं! यदि चाइल्ड लॉक सक्रिय है तो आप अंदर से दरवाजा नहीं खोल पाएंगे। कुछ मामलों में अगर ड्राइवर दुर्व्यवहार करने लगता है तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए एक बार दरवाजा खोलकर देख लें। चाइल्ड लॉक निष्क्रिय है, तभी अपनी यात्रा शुरू करें।