लंबे समय एक जैसी जीवनशैली का हिस्सा रहने के बाद दिल करता है कि दुनिया से बहुत दूर एक अलग दुनिया पर चले जाएं। जहां पर कोई शोरगुल न हो, बस चारों ओर पानी हो और बीच में हम घंटों आंख मूंदकर लेटे रहें। यदि आप भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं तब तो बहुत जरूरी है कि अलग सी दुनिया अर्थात किसी द्विप की ओर जाया जाए। भारत प्राकृतिक खूबसूरती की दृष्टि से भी बेहद समृद्ध देश है। ऐसे में यदि आप द्विप जाने की योजना बना रहे हैं तो अपने ही देश में आपके लिए एक से एक विकल्प हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए देश के सबसे आकर्षक द्विपों के विषय में।
देश के ये खूबसूरत द्विप किसी स्वर्ग से कम नहीं, एक बार तो जाना ही चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडमान आइलैंड
यदि आप भीड़-भाड़ से दूर ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां सिर्फ सुकून हो। जहां पहुंचने पर आप अपने घर को भूल जाएं तब तो आपको अंडमान आइलैंड जाना चाहिए। कपल्स हनीमून के लिए भी यहांं जाना बहुत पसंद करते हैं और दिसंबर से मार्च तक का समय तो यहां घूमने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। यहां के छोटे- छोटे झरने दर्शकों को बेहद आकर्षित करते हैं। बहुत सारे भारतीयों की यह आइलैंड पहली पसंद है।
माजुली आइलैंड
जब खूबसूरती की बात आती है तो माजुली आइलैंड का जिक्र न हो, ये तो अन्याय है। असम में ब्रह्मपुत्र नदी के बीचो बीच बसा यह द्विप बहुत शांत और सुंदर है। नांव और बाइक की सहायता से द्विप को बहुत अच्छे से घूमा जा सकता है। यहां से सूर्यास्त देखना भी बहुत अद्भुत होता है। सूर्यास्त के दौरान यहां पानी में तरह-तरह के रंग दिखने लगते हैं, जो कि पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।
दीव
यदि आप जिज्ञासु प्रवृत्ति के हैं। किसी भी द्विप पर जाने का आपका मकसद सिर्फ शांति और सुकूनभर नहीं है तब तो आपको दीव जरूर जाना चाहिए क्योंकि यहां आप समुंदर के अलावा भी बहुत कुछ देख सकते हैं। यहां किला, संग्रहालय, मंदिर और चर्च भी हैं। साथ ही यहां बाजार में भी आपको गुजराती संस्कृति से जुड़ी चीजें देखने को मिल सकती हैं। आराम और आनंद दोनों के लिए उपयुक्त है दीव आइलैंड।
लक्षद्वीप
लक्षद्वीप को भारत का सबसे छोटा द्वीप कहा जाता है। क्षेत्रफल में भले ही यह द्वीप अन्य आइलैंड के मुकाबले छोटा हो लेकिन यहां की स्वच्छता एवं व्यवस्थाएं बहुत शानदार हैं, यही वजह है कि पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं। यहां समुद्र का पानी एकदम साफ होने के कारण बिल्कुल नीला दिखाई देता है। यहां समुद्र में मोती भी मिलते हैं। कई लोग यहां से मोती खरीदकर भी लाते हैं।