फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के ये खूबसूरत द्विप किसी स्वर्ग से कम नहीं, एक बार तो जाना ही चाहिए

Thu, 10 Dec 2020 05:02 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 10 Dec 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
must visit beautiful islands of india in hindi
भारत प्राकृतिक खूबसूरती की दृष्टि से बेहद समृद्ध देश है - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय एक जैसी जीवनशैली का हिस्सा रहने के बाद दिल करता है कि दुनिया से बहुत दूर एक अलग दुनिया पर चले जाएं। जहां पर कोई शोरगुल न हो, बस चारों ओर पानी हो और बीच में हम घंटों आंख मूंदकर लेटे रहें। यदि आप भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं तब तो बहुत जरूरी है कि अलग सी दुनिया अर्थात किसी द्विप की ओर जाया जाए। भारत प्राकृतिक खूबसूरती की दृष्टि से भी बेहद समृद्ध देश है। ऐसे में यदि आप द्विप जाने की योजना बना रहे हैं तो अपने ही देश में आपके लिए एक से एक विकल्प हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए देश के सबसे आकर्षक द्विपों के विषय में। 



 

 

must visit beautiful islands of india in hindi
अंडमान आइलैंड - फोटो : Social media

अंडमान आइलैंड
यदि आप भीड़-भाड़ से दूर ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां सिर्फ सुकून हो। जहां पहुंचने पर आप अपने घर को भूल जाएं तब तो आपको अंडमान आइलैंड जाना चाहिए। कपल्स हनीमून के लिए भी यहांं जाना बहुत पसंद करते हैं और दिसंबर से मार्च तक का समय तो यहां घूमने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। यहां के छोटे- छोटे झरने दर्शकों को बेहद आकर्षित करते हैं। बहुत सारे भारतीयों की यह आइलैंड पहली पसंद है।

must visit beautiful islands of india in hindi
माजुली आइलैंड

माजुली आइलैंड
जब खूबसूरती की बात आती है तो माजुली आइलैंड का जिक्र न हो, ये तो अन्याय है। असम में ब्रह्मपुत्र नदी के बीचो बीच बसा यह द्विप बहुत शांत और सुंदर है। नांव और बाइक की सहायता से द्विप को बहुत अच्छे से घूमा जा सकता है। यहां से सूर्यास्त देखना भी बहुत अद्भुत होता है। सूर्यास्त के दौरान यहां पानी में तरह-तरह के रंग दिखने लगते हैं, जो कि पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
must visit beautiful islands of india in hindi
दीव - फोटो : Facebook

दीव
यदि आप जिज्ञासु प्रवृत्ति के हैं। किसी भी द्विप पर जाने का आपका मकसद सिर्फ शांति और सुकूनभर नहीं है तब तो आपको दीव जरूर जाना चाहिए क्योंकि यहां आप समुंदर के अलावा भी बहुत कुछ देख सकते हैं। यहां किला, संग्रहालय, मंदिर और चर्च भी हैं। साथ ही यहां बाजार में भी आपको गुजराती संस्कृति से जुड़ी चीजें देखने को मिल सकती हैं। आराम और आनंद दोनों के लिए उपयुक्त है दीव आइलैंड।

विज्ञापन
must visit beautiful islands of india in hindi
लक्षद्वीप - फोटो : Social media

लक्षद्वीप
लक्षद्वीप को भारत का सबसे छोटा द्वीप कहा जाता है। क्षेत्रफल में भले ही यह द्वीप अन्य आइलैंड के मुकाबले छोटा हो लेकिन यहां की स्वच्छता एवं व्यवस्थाएं बहुत शानदार हैं, यही वजह है कि पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं। यहां समुद्र का पानी एकदम साफ होने के कारण बिल्कुल नीला दिखाई देता है। यहां समुद्र में मोती भी मिलते हैं। कई लोग यहां से मोती खरीदकर भी लाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed