फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Haunted Places: रोमांचक सफर पर जाने का है मन तो उत्तराखंड के ये चार भुतहा जगहें हैं बेस्ट

Thu, 20 Jan 2022 01:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 20 Jan 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
Most Haunted Places In Uttarakhand India Haunted Destination Trip
उत्तराखंड की भुतहा जगहें - फोटो : Istock

भारत अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां के पहाड़, झरने-झीलें और जंगल हर किसी का मन मोह लेती हैं। लेकिन अगर आप अपनी यात्रा को अधिक रोमांचित बनाना चाहते हैं तो भारत की ऐसी अजब गजब जगहों पर जा सकते हैं, जिसकी कहानियां और दृश्य आप कभी न भूल पाएं। उत्तराखंड पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह में से हैं, जहां की खूबसूरती बहुत अनोखी है। यहां कई हिल स्टेशन हैं, तो वहीं धार्मिक और दार्शनिक स्थलों की भरमार हैं। लेकिन उत्तराखंड खूबसूरती के साथ ही मशहूर है अपनी भुतहा जगहों के लिए। यहां कई ऐसी डरावनी जगहें हैं, जो आपकी यात्रा को अधिक रोमांचक बना सकती हैं। सरकार उत्तराखंड की इन डरावनी जगहों को घोस्ट टूरिज्म के तौर पर प्रचार कर रही है। अगर आप उत्तराखंड जा रहे हैं तो इन भुतहा पर्यटन स्थलों पर भी घूमने जा सकते हैं। चलिए जानते हैं उत्तराखंड की डरावनी जगहों के बारे।

Most Haunted Places In Uttarakhand India Haunted Destination Trip
उत्तराखंड की भुतहा जगहें - फोटो : Istock

मुलीनगर मैनशन

उत्तराखंड में 1825 से पहले बने मुलीनगर मैंशन की कहानी आपको इस मैंशन की ओर आकर्षित करेगी। किसी को नहीं पता कि इस मैंशन के मालिक के साथ क्या हुआ। ये मैंशन खाली और वीरान कैसे बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कुछ अजीब हरकतें होती हैं। कहा जाता हैं कि इस मैंशन के पहले मालिक कैप्टन यंग का भूत आज भी घर में घूमता है। यात्री यहां इस उम्मीद में घूमने आते हैं कि उन्हें भूत दिख जाए।

Most Haunted Places In Uttarakhand India Haunted Destination Trip
उत्तराखंड की भुतहा जगहें - फोटो : Istock

लोहाघाट हॉन्टेड हाउस

उत्तराखंड के लोहाघाट के चंपावत जिले में भी भुतहा जगह है। यहां एक पुराना घर था, जिसमें एक खुशहाल जोड़ा रहता है लेकिन बाद में इसे अस्पताल बना दिया गया। उस अस्पताल में एक डॉक्टर आया जिसने लोगों को उनकी मौत से जुड़ी सलाह देनी शुरू कर दी। डॉक्टर की सलाह सही मान कर अधिक लोग आने लगे। जिस भी मरीज की मौत की तारीख करीब आने वाली होती, उसे एक खास रूम में शिफ्ट कर दिया जाता, जिसे मुक्ति कोठरी कहते थे। बाद में पता चला कि डॉक्टर खुद ही इस कोठरी में मरीजों की हत्या कर देता था। उसके बाद वह घर भुतहा हो गया, जहां अजीब हरकतें होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Haunted Places In Uttarakhand India Haunted Destination Trip
उत्तराखंड की भुतहा जगहें - फोटो : facebook

लंबी देहर माइन

उत्तराखंड के मसूरी में लंबी देहर खदान है। यहां पर खदान का काम नहीं होता है। ये जगह भी भुतहा कही जाती है। कहा जाता है कि 1990 में खदान में काम करने वाले मजदूर बीमार हो गए और देखते ही देखते 50 हजार लोगों के बीमार पड़ने के बाद माइन को बंद कर दिया गया। गांव को छोड़कर 1500 लोग पलायन कर गए। उसके बाद इस जगह को भुतहा घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Most Haunted Places In Uttarakhand India Haunted Destination Trip
उत्तराखंड की भुतहा जगहें - फोटो : facebook

परी टिब्बा 

उत्तराखंड में हिल्स आफ फैरीज नाम की एक जगह है, जिसे परी टिब्बा भी कहते हैं। यह घने जंगलों के बीच स्थित एक लोकप्रिय जगह है। यहां का सूनसान और वीरानापन लोगों को डराता है। यहां कई बार बिजली गिर चुकी है। कई लोग इसे प्राकृतिक तो कई जादुई मानते हैं। लोगों का दावा है कि यहां परियों को देखा गया है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed