फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beautiful Lakes in India: भारत की पांच सबसे खूबसूरत झीलें मन मोह लेंगी आपका, एक बार जरूर जाएं यहां

Fri, 06 May 2022 12:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 May 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
Most Beautiful Lakes in India You Must Visit There Once News in Hindi
भारत की सबसे खूबसूरत झीलें - फोटो : pixabay

Most Beautiful Lakes in India: भारत की प्राकृतिक सुंदरता देश विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां के पहाड़, हरियाली, नदियां, झरने और झील किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं लगती। ऐसे में अगर आप टीवी में दिखने वाली किसी खूबसूरत जगह को देखना चाहते हैं तो यह बिल्कुल न सोचें कि वह जगह विदेशों में ही देखने को मिल सकती है। भारत भ्रमण पर निकले और यहां आपको एक से बढ़कर एक सुंदरता का अद्भुत नमूना मिलेगा। किसी खूबसूरत जगह पर शांत एहसास को महसूस करना चाहते हैं तो भारत में स्थित झीलों का लुत्फ उठा सकते हैं। वैसे तो भारत में कई झीलें हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन यहां आपको भारत की पांच सबसे खूबसूरत झीलों के बारे में बताया जा रहा है। इस बार यात्रा का प्लान बनाएं तो इन झीलों को घूमना न भूलें। ये रही भारत की पांच सबसे सुंदर झीलें।

Most Beautiful Lakes in India You Must Visit There Once News in Hindi
डल झील - फोटो : istock

डल झील

भारत की झीलों का नाम आता है तो सबसे पहले डल झील का नाम याद आता है। भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर को घूमने निकलेंगे तो आपको पता चलेगा कि आखिर इसे स्वर्ग क्यों कहते हैं। प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशन कश्मीर में डल झील मौजूद है, जिसकी अनोखी और अद्भुत खूबसूरती देख हर कोई मग्न मुग्ध हो जाता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए डल झील की सैर बेहतरीन विकल्प है।

Most Beautiful Lakes in India You Must Visit There Once News in Hindi
चिल्का झील (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला।

चिल्का झील

ओडिशा में स्थित चिल्का लेक भी बहुत ही खूबसूरत झील है। चिल्का झील को भारत के सबसे बड़े तटीय झीलों में से एक माना जाता है। झीम की सैर करते समय आपको डॉल्फिन देखने को मिल सकती है। थोड़ा आगे जाएंगे तो झील का संगम देखने को मिलता है, जहां पानी के रंग में बदलाव देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Beautiful Lakes in India You Must Visit There Once News in Hindi
लोकटक झील (प्रतीकात्मक) - फोटो : istock

लोकटक झील

मणिपुर में लोकटक झील स्थित है। लोकटक झील को फ्रेश वाटर लेक के नाम से भी जाना जाता है। इस झील की खूबसूरती आपके सारे तनाव को कम कर सकती है। झील में सैर करने से मन शांत महसूस कर सकता है।

विज्ञापन
Most Beautiful Lakes in India You Must Visit There Once News in Hindi
सोन बील झील (प्रतीकात्मक ) - फोटो : pexel

सोन बील झील

असम में सोन बील नाम की एक खूबसूरत झील मौजूद है। इसे वेटलैंड भी कहते हैं। करीमगंज स्थित इस झील को आप गर्मियों के मौसम में घूमने जा सकते हैं। यहां झील के कुछ हिस्से में सर्दियों के दौरान खेती भी होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed