Low Price Dharamshala and Ashram Near Haridwar: उत्तराखंड में कई प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिसमें से एक हरिद्वार है। हर साल लाखों पर्यटक हरिद्वार घूमने आते हैं। प्रसिद्ध धार्मिक हरिद्वार में पवित्र गंगा नदी बहती है। गंगा में डुबकी लगाने के लिए दूर दराज से तीर्थ यहां पहुंचते हैं। हरिद्वार में घूमने के लिए कई सुंदर जगहें, मंदिर और पर्यटन स्थल हैं। यहां पर्यटकों के आवागमन के लिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और देहरादून में हवाई अड्डा भी है।
Haridwar Dharamshalas: हरिद्वार जा रहे हैं तो इन सस्ते आश्रम और धर्मशाला में ठहर सकते हैं आप
शांतिकुंज आश्रम
हरिद्वार के प्राचीन और प्रसिद्ध आश्रमों में से एक शांतिकुंज आश्रम है। हर की पौड़ी से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर शांतिकुंज आश्रम स्थित है। इस आश्रम मे मुफ्त में ठहर सकते हैं। यहां खाने-पीने के साथ ही ठहरने की पूरी सुविधा मुफ्त में मिलती है। शांतिकुंज में सुबह और शाम के समय लंगर लगता है, जिसमें ठहरने वाले लोग भोजन कर सकते हैं। आश्रम में ठहरने वाले लोग हल्के फुल्के काम जैसे साफ सफाई या गार्डनिंग कर सकते हैं।
जय राम आश्रम
हरिद्वार के सस्ते आश्रमों में जयराम आश्रम का नाम भी शामिल है। हरिद्वार में ठहरने के लिए यह बेस्ट आश्रमों में से एक है। यह घाट से कुछ दूरी पर स्थित है। स्थानीय भोजन के साथ ही यहां पहाड़ी भोजन, पंजाबी, गुजराती और बिहार का खाना मिलता है। इस आश्रम में ठहरने के लिए लगभग 200 रुपये किराया देना होगा।
एकता भवन धर्मशाला
हरिद्वार बस अड्डे से कुछ किलोमीटर की दूरी पर एकता भवन धर्मशाला स्थित है। एकता भवन धर्मशाला पर्यटकों के ठहरने के लिए बेस्ट माना जाता है। इस धर्मशाला से गंगा किनारे का दृश्य बहुत सुंदर दिखता है। धर्मशाला में एसी और नॉन एसी कमरों की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां ठहरने के लिए कमरे का किराया लगभग 300 रुपये है। धर्मशाला के आसपास कई होटल है, जहां खाना मिल जाएगा।