Krishna Janmashtami 2024 : जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिन्दू पर्व है। 26 अगस्त, सोमवार को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। वीकेंड के तुरंत बाद त्योहार पड़ने के कारण दो से तीन दिन की छुट्टी मिल रही है, जिसमें आप घूमने जा सकते हैं। त्योहार के मौके पर लोग मंदिर या धार्मिक स्थलों पर जाने की इच्छा रखते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश और आसपास के शहरों के लोग श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और उनका बचपन का निवास स्थल गोकुल वृंदावन की सैर के लिए जा सकते हैं। यहां उनका जन्म हुआ और बचपन बीता। बाल गोपाल काफी नटखट थे। गोकुल वृंदावन उनकी लीलाओं का साक्षी है।
Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन जा रहे हैं तो याद रखें ये पांच बातें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 26 Aug 2024 08:57 AM IST
सार
जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन में विशेष धूमधाम से त्योहार मनाया जाता है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा और वृंदावन की यात्रा का अपना एक अलग ही अनुभव होता है। इस यात्रा को सुखद और स्मरणीय बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन