फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए राजस्थान की सांभर झील और असुरों के कुलगुरु शुक्राचार्य के बीच का संबंध

Wed, 06 Jan 2021 09:28 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 06 Jan 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
know about the relation between sambhar lake of rajasthan and guru shukracharya in hindi
सांभर झील - फोटो : Internet

राजस्थान शौर्य और अपनी लोक संस्कृति के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां के किले अपने स्वर्णिम इतिहास का बखान बखूबी करते हैं। इस रेतीले प्रदेश में मौजूद झीलों की नगरी भी लोगों की खूब लुभाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं राजस्थान में एक झील ऐसी भी है जिसके इतिहास की जड़ें बहुत गहरी है। पर्यटक इस झील को देखने दूर-दूर से आते हैं। कहा जाता है कि राजस्थान की सांभर झील का असुरों के गुरु शुक्राचार्य से है। यदि आप भी पौराणिक जानकारी जुटाने में रूचि रखते हैं और खूबसूरती के कद्रदान हैं तब तो आपका सांभर झील जाना बनता है। अगली स्लाइड्स से जानिए सांभर झील से जुड़ी और भी रोचक बातें।







 

 

 


 

 

 

know about the relation between sambhar lake of rajasthan and guru shukracharya in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

शुक्राचार्य का निवास स्थान
महाभारत के अनुसार वर्षों पहले सांभर झील वाला क्षेत्र असुर राज वृषपर्वा के साम्राज्य का एक हिस्सा हुआ करता था और यहां असुरों के कुलगुरु शुक्राचार्य रहते थे। इसी जगह पर शुक्राचार्य की बेटी देवयानी का विवाह ययाति नरेश के साथ हुआ था। झील के पास में आज भी एक मंदिर है जो कि शुक्राचार्य की सुपुत्री देवयानी को समर्पित है।

know about the relation between sambhar lake of rajasthan and guru shukracharya in hindi
शाकंभरी देवी का है मंदिर - फोटो : Internet

वरदान जो बना अभिशाप
जनश्रुतियों के अनुसार एक प्रचलित कथा ऐसी भी है कि चौहान राजपूतों की रक्षक शाकम्भरी देवी ने यहां के एक जंगल को चांदी के मैदान में बदल दिया था। जिसको लेकर लोग खूब झगड़ने लगे जिस वजह से यह झील मानवता के लिए अभिशाप साबित होने लगी। आगे चलकर लोगों ने देवी से अपना वरदान वापस लेने का जब आग्रह किया तो देवी ने सारी चांदी को नमक में बदल दिया। यहां शाकंभरी देवी का एक मंदिर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about the relation between sambhar lake of rajasthan and guru shukracharya in hindi
देव्यानी मंदिर के पास फिल्माए गए हैं सीन - फोटो : twitter

रामलीला की हुई है शूटिंग
खुला मैदान होने के कारण यहां कई सारी फिल्मों की शूटिंग हुई है। 'जोधा अकबर', 'द्रोणा' और 'वीर' जैसी फिल्मों के लड़ाई वाले सीन यहीं पर शूट किए हैं। फिल्म 'पीके' का नग्न पोस्टर वाला बहूचर्चित सीन भी यहीं पर एक रेलवे ट्रैक पर फिल्माया गया है। इसके अलावा राकेश ओमप्रकाश की 'दिल्ली 6', संजयलीला भंसाली की 'रामलीला' के कुछ सीन भी देवयानी मंदिर के पास फिल्माए गए हैं।

विज्ञापन
know about the relation between sambhar lake of rajasthan and guru shukracharya in hindi
खूब होती है नमक की खेती - फोटो : Internet

सर्दियों में देखें नमक की खेती
सांभर झील जाना बहुत आसान है। यह जयपुर से करीब 80 किमी दूर है। जयपुर पहुंचने के बाद आराम से बस से यहां जाया सकती है। गर्मियों में सांभर झील जाने पर इतना मजा नहीं आता जितना कि बारिश और सर्दियों के मौसम में आता है। सर्दियों में यहां पहुंचने पर नमक की खेती देखने का आनंद मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed