फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए भारत के इन प्रसिद्ध पतंग महोत्सवों के बारे में, जहां दिखाई देती है एक से बढ़कर एक पतंग

Tue, 05 Jan 2021 05:21 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 05 Jan 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
know about famous kite festivals of India in hindi
कई सारे अनुभवी पतंगबाज अपना कौशल प्रदर्शन करते हैं - फोटो : Pixabay

नववर्ष के आगमन के साथ ही लोगों में पतंगोत्सव को लेकर उत्साह बढ़ने लगता है। देशभर में अलग-अलग जगहों पर बड़े- बड़े पतंगोत्सवों का आयोजन होता है, जिसमें कई सारे अनुभवी पतंगबाज अपना कौशल प्रदर्शन करते हैं। देखने वालों की भी भारी संख्या में भीड़ लगती है। हालांकि इस साल कोरोना के कारण इन पतंगोत्सवों के आयोजन को लेकर संशय ही है पर अपने-अपने घरों की छतों से सावधानी के साथ पतंगबाजी करने में किसी को कोई मनाही ही नहीं है लेकिन यह बात तो तय है कि इस साल अंतरराष्ट्रीय काईट फेस्टिवल का आयोजन तो नहीं ही होगा। अगली स्लाइड्स में बताए गए पतंगोत्सव की ख्याति इतनी है कि विदेशों से भी पर्यटक इन्हें देखने भारत आते हैं और आश्चर्यचकित हो जाते हैं। 

 

 

know about famous kite festivals of India in hindi
गुजरात - फोटो : PTI

गुजरात
गुजरात का पतंगोत्सव तो पूरे विश्व में विख्यात है। मकर संक्रांति का पर्व यहां बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग यहां अपनी- अपनी छतों पर तरह-तरह के आकार की पतंगें उड़ाते हैं। 7 से 15 जनवरी तक यहां पर हर साल अंतरराष्ट्रीय काईट फेस्टिवल का आयोजन होता है। जिसे देखने के लिए जापान, मलेशिया, सिंगापुर, रूस आदि जगहों से पर्यटक आते हैं। 

know about famous kite festivals of India in hindi
जयपुर - फोटो : Pixabay

जयपुर
प्रतिवर्ष जयपुर में भी बड़ा भारी पतंगोत्सव मनाया जाता है। यह पतंगोत्सव मकर संक्रांति से शुरू होता है, जो कि आने वाले तीन दिन तक चलता है। इस दिन जयपुर के पोलोग्राउंड में कई सारे लोग जमा हो जाते हैं और फिर यहां दुनियाभर के सबसे अच्छे पतंगबाज बड़ी-बड़ी पतंगों को ऊंचा- ऊंचा उड़ाकर आपना कौशल प्रदर्शन करते हैं। आसमान में उड़ती पतंगों का यह दृश्य वाकई बहुत शानदार होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about famous kite festivals of India in hindi
पंजाब - फोटो : Social Media

पंजाब
पंजाब में भी हर साल काईट फेस्टिवल का आयोजन होता है लेकिन पंजाब का काईट फेस्टिवल बसंत पंचमी के दिन मनाया जाता है और इस दिन सभी लोग खेत में एक से बढ़कर एक पतंग उड़ाते हैं। इस दौरान लोग पेंच भी लड़ाते हैं और फिर पुरस्कार वितरण भी होता है क्योंकि का काईट फेस्टिवल किसी रोचक खेल से कम नहीं होता है। कई सारे लोग इसे दूर-दूर से देखने आते हैं। 

विज्ञापन
know about famous kite festivals of India in hindi
तेलंगाना - फोटो : social media

तेलंगाना
तेलंगाना में भी अच्छे स्तर पर अंतरराष्ट्रीय पतंग दिवस का आयोजन किया जाता है। 13 से 15 जनवरी तक होने वाले इस पतंग महोत्सव में 40 से अधिक देशों के लोग हिस्सा लेते हैं। साथ ही यहां पर अलग-अलग स्टॉल, प्रदर्शनियां आदि भी लगती हैं। एक से बढ़कर एक आकृति की पतंग से यहां का आसमान पट जाता है, जो कि बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed