फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड पर सफर में समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं तो घूम आइए दिल्ली के आस- पास की ये ऑफबीट जगहें

Mon, 04 Jan 2021 08:56 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 04 Jan 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
do not waste your time in travelling visit this nearby offbeat places from delhi on weekends
ऑफबीट जगहों पर वीकेंड पर आप आराम से घूम सकते हैं।  - फोटो : pixa

वीकेंड पर घूमने का मन है और आप नहीं चाहते कि बहुत ज्यादा भागदौड़ हो जाए तो दिल्ली के आसपास भी कई सारी जगहें ऐसी हैं जहां आप जल्दी ही पहुंच सकते हैं। यहां पहुंचने पर आपको बहुत अधिक भीड़ भी नहीं मिलेगी और दो दिन के भीतर ही आप आराम से यहां घूम भी सकेंगे। इन जगहों पर घूमना इतना महंगा भी नहीं पड़ता है इसलिए अब आपको घूमने के लिए न तो लंबी छुटि्टयों का इंतजार करना होगा न ही लंबे सफर के नाम से आने वाला आलस्य बाधा बनेगा। अगली स्लाइड्स में बताई गई ऑफबीट जगहों पर वीकेंड पर आप आराम से घूम सकते हैं। 

 

 

 

 

 

 

do not waste your time in travelling visit this nearby offbeat places from delhi on weekends
आप 6 घंटे में यहां आराम से पहुंच सकते हैं - फोटो : social media

लैंसडाउन
यदि आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर सुकून चाहते हैं तो लैंसडाउन के लिए निकल पड़ें। लैंसडाउन उत्तराखंड की एक बहुत खूबसूरत जगह है जहां बहुत अधिक पर्यटक नहीं जाते हैं। यहां वे ही लोग जाते हैं जो इसे जानते हैं या दिल्ली के आसपास बहुत अधिक घूम चुके होते हैं। यदि आप खुद की गाड़ी से जा रहे हैं तब तो आप 6 घंटे में यहां आराम से पहुंच सकते हैं। यहां की ताजा हवाएं, खूबसूरत पहाड़ियां आपके काम की सारी थकान को उड़ा देगी। 

 

do not waste your time in travelling visit this nearby offbeat places from delhi on weekends
परवानू हिमाचल में स्थित है - फोटो : Pixabay

परवानू
6 घंटे में ही दिल्ली में रहने वाला व्यक्ति परवानू भी पहुंच सकता है। परवानू हिमाचल में स्थित है और यह भी एक ऐसी जगह है जो कि पर्यटकों की नजरों से अबतक बची हुई है। परवानू एक पहाड़ी क्षेत्र है, जहां पर खूब सारे फलों के बागान भी है। इस शांत से हिल स्टेशन पर केबल कार में बैठकर फल के बागों को देखना बहुत ही अच्छा लगता है। मार्च से अक्टूबर के बीच यहां का मौसम यात्रा के लिए एकदम सही होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not waste your time in travelling visit this nearby offbeat places from delhi on weekends
मांडवा में एक से बढ़कर एक हवेलियां हैं - फोटो : Social media

मांडवा
राजस्थान के शेखावती में स्थित मांडवा भी घूमने के लिए एक ही बहुत ही शानदार और अनछुआ स्थान है। राजस्थान घूमने के लिए दिल्ली से अधिकांश लोग जयपुर और जोधपुर जाते हैं लेकिन यदि आप आराम से घूमना चाहते हैं और नया कुछ देखना चाहते हैं तो आप मांडवा जाइए। मांडवा में एक से बढ़कर एक हवेलियां हैं। सांस्कृतिक महत्वों के कारण भी यह जगह बहुत प्रसिद्ध है। साढ़े पांच से 6 घंटे में आप आराम से यहां भी पहुंच सकते हैं। 

 

विज्ञापन
do not waste your time in travelling visit this nearby offbeat places from delhi on weekends
नीमराना - फोटो : social media
नीमराना
नीमराना का किला बहुत ही शानदार है। इसे देखकर दिल एकदम बाग-बाग हो जाता है। वीकेंड पर यहां जाना एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। सर्दियों में तो यहां जाकर बहुत अच्छा लगेगा क्योंकि दिल्ली की कड़कती सर्दियों से तो आपको राहत मिलेगी ही साथ ही इस वक्त अच्छी हरियाली भी आपको देखने को मिलेगी। बाकी खुद को तरोताजा करने के लिए तो सालभर में कभी भी यहां जाया जा सकता है। मात्र ढाई घंटे में आप यहां पहुंच सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed