फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत हैं कर्नाटक के ये स्थान, जानें इन जगहों के बारे में

Sat, 18 Apr 2020 08:14 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 18 Apr 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
karnataka mysore best beautiful tourist places
file photo - फोटो : Pixabay
कर्नाटक दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य को पहले मैसूर के नाम से जाना जाता था। कर्नाटक की सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोवा, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु एवं दक्षिण में केरल से मिलती हैं। यह राज्य भारत का आठवां सबसे बड़ा राज्य है। कन्नड़ इस राज्य की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। आज हम आपको कर्नाटक की ऐसी चार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत हैं।

 
karnataka mysore best beautiful tourist places
शिमोगा
  • शिमोगा एक शानदार हिल स्टेशन है और इसे कर्नाटक का रत्न कहा जाता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन सुंदर- सुंदर वादियों, पहाड़ियों, घाटियों, घने जंगलों और वन्य जीवन से भरपूर है। यहां ऐसा अनुभव होता है, मानो प्रकृति की गोद में ये हिल स्टेशन बसा हो।

शिमोगा के प्रमुख आकर्षण
  • जोग गिर 
  • कोडाचाद्री
  • दबबे गिर अगुम्बे
  • गुदवी पक्षी अभयारण्य

 
karnataka mysore best beautiful tourist places
file photo - फोटो : Social media
अगुम्बे 
  • कर्नाटक स्थित अगुम्बे अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां बकरना, ओनके अब्बी, और जोगी गुंडी जैसे कई आकर्षक झरने हैं। वहीं, सनसेट प्वाइंट से सूर्यास्त का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। यहां तेंदुए, बाघ की कई जंगली प्रजातियां भी पाई जाती हैं।

अगुम्बे के प्रमुख आकर्षण
  • आकर्षक झरने 
  • सनसेट प्वाइंट 
  • श्री वेणुगोपाल कृष्ण स्वामी मंदिर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
karnataka mysore best beautiful tourist places
कूर्ग
  • कूर्ग कर्नाटक का एक सुंदर, लुभावना और आकर्षक हिल स्टेशन है। कर्नाटक स्थित कूर्ग देश के शीर्ष पर्यटन केंद्रों में से एक है। 

कूर्ग के प्रमुख आकर्षण
  • अभय जलप्रपात 
  • नल्कनड पैलेस 
  • बारापोल नदी
  •  ब्रह्मगिरी शिखर
  • इरुप्पु जलप्रपात
  • नामद्रोलिंग मठ
  • नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान
  • चेलवारा में माइक्रोलाइट उड़ान
  • कावेरी नदी कोण
विज्ञापन
karnataka mysore best beautiful tourist places
- फोटो : Social Media
गोकर्ण
  • गोकर्ण, अरब सागर पर स्थित कर्नाटक का एक शहर है। यह एक हिंदू तीर्थस्थल है, जिसमें महाबलेश्वर मंदिर और कोटि तीर्थ सहित कई पवित्र स्थल हैं। यहां पर कई आकर्षक समुद्र तट हैं, जिस वजह से इसे कम भीड़ वाला गोवा भी कहा जाता है।। 

प्रमुख आकर्षण
  • ओम बीच 
  • महाबलेश्वर मंदिर
  • कुडले बीच
  • गोकर्ण बीच याना
  • हाफ मून बीच
  • कोटि तीर्थ 
  • पैराडाइज बीच
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed