भारत में बड़े पैमाने पर लोग रेलवे के जरिए सफर करते हैं। भारत के रेलवे नेटवर्क की गिनती दुनिया की चौथी सबसे विशाल रेल नेटवर्क में की जाती है। यात्रियों की सहूलियत के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियम बना रखे हैं, ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। भारतीय रेलवे अक्सर यात्रियों के सफर को सुगम और सरल बनाने के उद्देश्य से कई बदलाव और नए नियम लेकर आत रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको इंडियन रेलवे के एक ऐसे ही खास नियम के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। क्या आपको इस बारे में पता है कि टीटीई यानी ट्रैवल टिकट एग्जामिनर आपके टिकट को रात 10 बजे के बाद चेक नहीं कर सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको भारतीय रेलवे के इस नियम के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। आइए जानते हैं -
IRCTC Ticket Rules: रात 10 बजे के बाद नहीं कर सकता टीटीई आपका ट्रेन टिकट चेक, जानें क्या है नियम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन